फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   15 पार्षदों को विकास कार्यों के लिए मिलेगी 34 लाख की ग्रांट, जिप उपाध्यक्ष को 43 लाख की सौगात

15 पार्षदों को विकास कार्यों के लिए मिलेगी 34 लाख की ग्रांट, जिप उपाध्यक्ष को 43 लाख की सौगात

Tue, 11 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
15 पार्षदों को विकास कार्यों के लिए मिलेगी 34 लाख की ग्रांट, जिप उपाध्यक्ष को 43 लाख की सौगात
वार्डों के विकास के लिए 7 करोड़ रुपये की राशि मंजूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला परिषद की सामान्य बैठक में सोमवार को विभिन्न जिप वार्डों में विकास कार्यों हेतु लगभग 7 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पार्षदों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों को लेकर पूर्व में सौंपे गए प्रस्ताव अनुसार 7-7 लाख रुपये प्रति पार्षद दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 15 पार्षदों को 34 लाख रुपये प्रति पार्षद तथा जिला उपाध्यक्ष को 43 लाख रुपये की राशि विकास कार्य हेतु मंजूर की गई। इन विकास कार्यों के प्रस्ताव बाद में दिए जाएंगे।
बैठक में जिला परिषद की ओर से दस आंगनबाड़ी के निर्माण/मरम्मत हेतु लगभग एक करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर की गई। विभाग द्वारा अनुमति मिलने के उपरांत 9 लाख 95 हजार रुपये प्रति आंगनबाड़ी खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार से प्रत्येक पार्षदों को एक लाख 69 हजार रुपये के हिसाब से रोडवेज विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप क्यू शेल्टर के निर्माण हेतु भी मंजूर किए गए। इस बारे में संबंधित पंचायतों से भूमि संबंधी प्रस्ताव पास करवाकर जिला परिषद को सौंपने होंगे और इसके उपरांत लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में पार्षदों द्वारा छात्रों को रोडवेज बस पास के नियमों में राहत देने, विभिन्न मार्गों पर बसें चलाने, उप स्वास्थ्य केंद्रों की मुरम्मत करवाने, सड़क सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने, खेल कोच उपलब्ध करवाने, व्यायामशाला स्थापित करवाने व मनरेगा कार्यों से संबंधित मांगे रखी गई, जिस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल मित्तल ने विभिन्न विभागाध्यक्षों को नियमानुसार सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष गीता नांगली, उपाध्यक्ष कमला भुक्कर, डिप्टी सीईओ संजीव गोयल, लेखाधिकारी भास्कर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष व पार्षदगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed