{"_id":"5a4297704f1c1b0f788b51ef","slug":"71514313584-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भा ने आयोजित किया पुस्तक वितरण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भा ने आयोजित किया पुस्तक वितरण समारोह
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। भारत रत्न डा.बीआर अंबेडकर सभा की ओर से गांव भूंदड़वास के रविदास मंदिर में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बल्कार सिंह व सुखराम सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान गांव के युवाओं को राजकरण सभ्रवाल द्वारा संकलित की गई पुस्तक हरियाणा ज्ञान प्रवाह निशुल्क वितरित की गई।
सभा के प्रधान प्रेम रविदासिया ने कहा कि आज के समाज में बाबा साहेब के शिक्षित बनो विचार को अपनाकर विकास किया जा सकता है। डा. बीआर अंबेडकर ने भारतीय संविधान के द्वारा समस्त समाज को विकास के अवसर प्रदान किए। उन्होंने बताया कि सभा द्वारा इस पुस्तक को शहर, गांव, स्कूल, कालेज कोचिंग सेंटरों आदि में शिक्षित युवाओं को वितरित की जा रही है ताकि युवा सामान्य हासिल कर सकें। प्रधान ने कहा कि यह पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं में अमूल्य योगदान देगी। कार्यक्रम के दौरान गांव के अनेक युवकों को हरियाणा ज्ञान प्रवाह पुस्तक निशुल्क वितरित की गई। इस मौके पर राजकरण सभ्रवाल, रोहित मेहरा, नवदीप सिंह उपस्थित थे।