{"_id":"5b8d81d842c792466578d28f","slug":"61536000472-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश वाले दिन आठवे दिन भी जारी रखी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश वाले दिन आठवे दिन भी जारी रखी हड़ताल
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपीएचडब्ल्यू कर्मियों की हड़ताल जारी, कल 5 कर्मचारी करवाएंगे अपना मुंडन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर फतेहाबाद जिले के कर्मचारी आठवें दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए है। सोमवार को धरने की अध्यक्षता राज्य उपप्रधान वीरपाल कौर व मंच संचालन जिला सह सचिव गोविंद गुप्ता द्वारा किया गया।
कर्मचारी नेता सरोज ने बताया कि 4 सितंबर को कर्मचारी काले कपड़े बांधकर रोष प्रदर्शन करेंगे और 5 सितंबर को 5 कर्मचारी अपना मुंडन करवाएंगे। जन्माष्टमी के अवसर पर सभी कर्मचारियों ने व्रत रखकर भगवान कृष्ण से प्रार्थना की भगवान सरकार को सदबुद्धि प्रदान करें और सभी जायज मांगों की अधिसूचना सरकार जल्द लागू करें। कर्मचारी नेता सुमन, कमलेस देवी, कविता देवी, राजबाला, सुनीता पोटलिया, अनीता, गोविंद, आदि ने अवकाश वाले दिन अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखते हुए अपने-अपने विचार रखें। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार की निंदा करती है और सरकार को चेतावनी देती है की आरसीएच को इस तरह के पत्रों से और धाराओं से डराने का प्रयास ना करें और जल्द से जल्द हमारी मुख्य मांगे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी को तकनीकी घोषित करना 4200 ग्रेड पे लागू करना, आरसीएच और स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुषों का वर्दी भत्ता लागू करना, आरसीएच को 2 वर्ष के सेवाकाल के बाद नियमित करने की अधिसूचना जारी की जाए नहीं तो बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे और जनता को होने वाले परेशानियों की सारी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की रहेगी। सोमवार को अनिश्चितकालीन धरने के आठवें दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में जिला सह सचिव गोविंद गुप्ता, राजरानी, कुलदीप, शमशेर, रमेश आदि ने अपने विचार रखें तथा सरकार की नीतियों का विरोध किया।