फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मालगाड़ी के नीचे आकर अधेड़ ने की आत्महत्या

मालगाड़ी के नीचे आकर अधेड़ ने की आत्महत्या

Sun, 01 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के नीचे आकर अधेड़ ने की आत्महत्या
ट्रेन के सामने कूदकर अधेड़ ने की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। रेलवे रोड स्थित एक अधेड़ ने मानसिक परेशानी के चलते शनिवार सुबह मालगाड़ी के नीचे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पाकर पहुंची जीआरपी पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 58 वर्षीय जगदीश निवासी वार्ड नंबर-5 पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने सुबह लगभग 8 बजे मालगाड़ी के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर मौजूद यात्रियों ने सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने घटना के बारे में जीआरपी जाखल को सूचना दी। एएसआई विजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। एएसआई विजय कुमार ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सुबह उसने मालगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed