फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   60 percent have got a first and 17 percent got a both doses of vaccine

60 फीसदी ने पहली तो 17 फीसदी ने लगवाई है वैक्सीन की दोनों डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
60 percent have got a first and 17 percent got a both doses of vaccine
फतेहाबाद में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाते हुए पात्र - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने का आंकड़ा 77 फीसदी तक पहुंच गया है। 484990 लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। लेकिन इसमें दोनों डोज लगवाने वाले लोगों का आंकड़ा अभी बहुत कम है। मात्र 17 फीसदी लोगों ने ही दोनों डोज लगवाई हैं। फोन और मैसेज के द्वारा सूचना देने के बावजूद लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के दो दिन के मेगा ड्राइव में भी ये सामने आ चुका है। दूसरी डोज के लक्ष्य तक स्वास्थ्य विभाग नहीं पहुंच पाया। यहां तक कि करीब 400 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने भी दूसरी डोज अभी नहीं लगवाई है। 18 से 44 आयु वर्ग के 214874 लोग पहली डोज लगवा चुके है ंलेकिन दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या मात्र 29032 है।
विज्ञापन

जिले में अब तक हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 9498
फ्रंटलाइन वर्कर्स 4401
60 साल से ऊपर 92039
45 से 60 साल 135146
18 से 44 साल 243906
जिले में नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित मरीज
जिले में सोमवार को कोरोना का नया केस नहीं मिला है। एक मरीज स्वस्थ हुआ है। जिले में फिलहाल चार एक्टिव केस रह गए हैं। सोमवार को जिले में 487 कोरोना के सैंपल लिए गए। इसमें 217 आरटीपीसीआर तथा 270 एंटीजन सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल 217 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अभी तक 288766 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 17828 लोग संक्रमित मिले हैं। 17340 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अब तक 484 संक्रमित जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दूसरी डोज लगवाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पात्रों को फोन कर रहा है और मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज के लिए स्पेशल कैंप लगाने को लेकर प्लान कर रहा है। लोगों से भी अपील है कि वह जल्द से जल्द कोरोनारोधी वैक्सीन लगवा लें।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed