{"_id":"5c16a7d1bdec2253bb20a9e9","slug":"51544988625-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित भर्ती की मांग को लेकर जेबीटी पात्रता पास 25 को करेंगे अधिकार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित भर्ती की मांग को लेकर जेबीटी पात्रता पास 25 को करेंगे अधिकार रैली
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा में जेबीटी के करीब 9000 रिक्त पदों पर रेगुलर जेबीटी शिक्षकों की भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के जेबीटी पात्रता पास उम्मीदवारों ने आंदोलन शुरू करने के लिए घोषणा कर दी है। जिला फतेहाबाद के जेबीटी पात्रता परीक्षा पास उम्मीदवारों की बैठक रविवार को मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क में हुई। बैठक में रेगुलर भर्ती करवाने के लिए आंदोलन का बिगुल बजा दिया गया। बैठक में सभी खंडों के जेबीटी पात्रता पास उम्मीदवारों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जेबीटी एचटेट पास एसोसिएशन हरियाणा के जिला फतेहाबाद प्रधान संजय नहला ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के करीब 9000 पद खाली है जिन पर रेगुलर जेबीटी भर्ती की जानी है। इन 9000 पदों में से 6048 पदों पर गेस्ट टीचर कार्यरत है और 2000 पद हाल ही में हुई जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति से रिक्त हुए है तथा 1000 के करीब पद रिटायरमेंट, निधन आदि कारणों से रिक्त है। उन्होंने कहा कि जेबीटी के पदों पर रेगुलर भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदेश के हजारों जेबीटी पात्रता पास 25 दिसंबर को करनाल में प्रदेश स्तरीय अधिकार रैली करके व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। इस अवसर पर गुरप्रीत बबनपुर, सीमा, जसवंत गिल, अनिल, बृजलाल, जसवंत ढिल्लों, नटवर लाल, प्रदीप, दिनेश सहित अनेक जेबीटी एचटेट पास उम्मीदवार उपस्थित रहे।