फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   22 मई को गिरफ्तारी आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें इनेलो-बीएसपी कार्यकर्ता : अजय चौटाला

22 मई को गिरफ्तारी आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें इनेलो-बीएसपी कार्यकर्ता : अजय चौटाला

Mon, 21 May 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
22 मई को गिरफ्तारी आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें इनेलो-बीएसपी कार्यकर्ता : अजय चौटाला
आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें कार्यकर्ता : अजय चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान सचिव एवं वरिष्ठ इनेलो नेता अजय चौटाला ने फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वो 22 मई को फतेहाबाद में जेल भरो आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लें। इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं के जोश की गूंज चंडीगढ़ में बैठी बहरी बीजेपी सरकार को भी सुनाई दे। अजय चौटाला बीती देर रात दिल्ली से सिरसा जाते समय फतेहाबाद में जाट धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित कर रहे थे। अजय चौटाला ने कहा कि एसवाईएल को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं की मेहनत 22 मई को फतेहाबाद के गिरफ्तारी आंदोलन में दिखनी चाहिए। कर्नाटक में जिस तरह से बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में प्रदेश से भी भाजपा का सफाया होगा। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक रण सिंह बैनीवाल, युद्धवीर आर्य, राजेश गोदारा, बीएसपी हलका प्रधान कुलदीप बडगुजर, बीएसपी प्रभारी अमर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलडिय़ा, मोलू राम रूल्हानियां, सुरेंद्र लेगा, युवा अध्यक्ष विकास मेहता, राकेश सिहाग, भरत सिंह परिहार, हरबंस खन्ना, जतिन खिलेरी, पवन चुघ, बीकर सिंह हड़ोली, सुमनलता सिवाच, विद्या रत्ति, कुलवंत सवणा, यश तनेजा, जसपाल संधु, गुरविंद्र संधु, राजू सरदाना, अनिल डागर तामसपुरा, रजत खांडा सहित इनेलो-बीएसपी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed