फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कांग्रेस के शासन में भाजपा के नेता अद्र्धनग्न होकर शहर में प्रदर्शन करते थे-ईश्वर सिंह

कांग्रेस के शासन में भाजपा के नेता अद्र्धनग्न होकर शहर में प्रदर्शन करते थे-ईश्वर सिंह

Sun, 28 Jan 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के शासन में भाजपा के नेता अद्र्धनग्न होकर शहर में प्रदर्शन करते थे-ईश्वर सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में शुगर मिल चलाओ किसान बचाओ मुहिम को लेकर धरना 42वें दिन में व भूख हड़ताल 20वेें दिन में पहुंच गई है। जिसमें भूना जोन के किसानों ने भूख हड़ताल में भाग लिया। धरने की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव ईश्वर सिंह बागड़ी ने की। बागड़ी ने कहा कि प्रदेश की सरकार शुगर मिल चलाने में नाकाम साबित हो रही है। क्योंकि पिछले 41 दिनों से किसान अपनी गन्ना फसल बेचने के लिए एवं शुगर मिल चलाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। किंतु इनकी बात को अनसुना किया जा रहा है जो सरकार की विफलता का परिणाम है। बागड़ी ने कहा कि किसानों की समस्या समाधान के लिए स्वामीनाथन आयोग जैसे को लागू करने का चुनावों से पहले ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार अब अपने वायदे से पीछे हट रही है। इस अवसर पर बसपा के हल्का अध्यक्ष शमशेर भूक्कल, कुलदीप बडगुज्जर, डाक्टर प्रकाश मुवाल, हरपाल सिंह, का. कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया, चांदीराम कड़वासरा, तजेंद्र सिंह रतिया, धर्मपाल राव, फकीर चंद जाखड़, अजय कुमार झाझडा, रामनारायण बिश्रोई, शेर सिंह बैजलपुर, प्रभू राम, बलवंत सिंह, कृष्ण कुमार धारनिया, जिले सिंह जाखड़, बलबीर दहिया आदि भी मौजूद थे।
एवं किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed