{"_id":"5a5cf9154f1c1b5f268b49eb","slug":"51516042517-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
शहीद भगत सिंह नौजवान सभा तहसील कमेटी रतिया द्वारा शहर में रोष मार्च निकालकर न्यायपालिका में लगातार बढ़ रही राजनीतिक दखलअंदाजी के खिलाफ भगत सिंह चौक पर रोष प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता तहसील कमेटी प्रधान नवजीत भूंदड़ ने की व मंच संचालन कमेटी सचिव रवि रतिया ने किया। रोष प्रदर्शन में मुख्य वक्ता प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि आज मौजूदा हालात में न्यायपालिका में लगातार राजनीतिक दखल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय मिलने की आखिरी उम्मीद न्यायपालिका होती है, मगर सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह साबित कर दिया है। आज हमारी न्यायपालिका भी सुरक्षित नहीं रही और लगातार उसकी आजादी में दखलअंदाजी की जा रही है। जिला सचिव परमजीत ने कहा कि भूना में बंद पड़ी शुगर मिल को जल्द चलाया जाए ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। हरियाणा छात्र यूनियन के प्रधान गुरतेज नागपुर ने कहा कि आज सरकारों द्वारा नौजवानों को गुमराह किया जा रहा है और शिक्षा के अधिकार को छीना जा रहा है। आज जरूरत है कि नौजवान एकत्रित होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आएं। मौके पर मनजीत अलीका, निर्भय रतिया, चमकौर पालसर, गुरदीप रतिया, परविंद्र अलीका, रविंद्र ङ्क्षसह, जगदीश, सोनू, सतविंद्र, प्रेम, सतनाम, रवि अलीका, लेखराज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।