{"_id":"60edd3638ebc3ebf20247ae0","slug":"50-mm-rain-in-tohana-fatehabad-news-rtk6175243104","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 एमएम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, शहर हुआ जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 एमएम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, शहर हुआ जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में मंगलवार को हुई तेज बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी। 50 एमएम बारिश के कारण शहर के अधिकांश इलाकों में पानी जमा हो गया। कुछ निचले इलाकों में घरों में भी पानी घुस गया। बस स्टैंड परिसर में भी जलभराव हो गया। कई दिनों बाद हुई तेज बारिश ने जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
शहर के रेलवे रोड, चंडीगढ़ रोड, डांगरा रोड, रतिया रोड, भूना रोड, जमालपुर रोड पर पानी भर गया। इस कारण कई वाहन पानी के बीच में ही बंद हो गए। मिलन चौक पर पानी अधिक जमा होने से दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हुआ। बस स्टैंड सड़क से नीचा होने के चलते वहां भी जलभराव से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मिलन चौक निवासी जतिन बत्रा व शैंकी ने बताया कि मिलन चौक पर हर बार बरसाती पानी जमा होने से उनकी दुकानों का काम बाधित होता है। जब भी कोई गाड़ी यहां से निकलती है तो उसकी झाल से पानी दुकानों में घुस जाता है। हिसार रोड पर बरसाती पानी जमा होने के चलते लोगों को अस्पताल व सदर थाने में जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंबेडकर चौक पर बरसाती पानी जमा हो गया, जिसे निकालने में घंटो का समय लगा। नगर परिषद द्वारा शहर में लगाए गए रिचार्ज बोर भी काम नहीं कर पाए जिससे पानी निकासी की समस्या गंभीर हो गई।