{"_id":"60f721838ebc3e6d532d4471","slug":"3545-people-got-anti-coronavirus-vaccine-at-31-centers-in-the-district-fatehabad-news-hsr606641727","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 31 सेंटरों पर 3545 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 31 सेंटरों पर 3545 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 31 सेंटरों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिले में अभियान के दौरान 3235 लोगों को वैक्सीन की पहली तथा 309 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। जिले में अभी तक 297291 डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 246678 लोग वैक्सीन की पहली तथा 50613 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।
कोरोना टीकाकरण में 18 से 44 आयु वर्ग के लोग सबसे आगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 18 से 44 आयु वर्ग के 120664 लोगों ने पहली तथा 6029 ने दोनों डोज लगवाई है। 45 से 59 साल के 65039 लोगों ने पहली तथा 20408 ने दोनों डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से ऊपर के 53840 लोग पहली और 19388 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।
तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
जिले में मंगलवार को कोरोना के तीन नए केस मिले हैं और एक स्वस्थ हुआ है। जिले में फिलहाल 17 मामले सक्रिय रह गए हैं। इसमें से दो अस्पतालों में दाखिल हैं। मंगलवार को जिले में 1260 सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल 860 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।