फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ठेके पर लगे चालकों व होमगार्ड परिचालकों के सहारे सड़क पर लौटी रोडवेज की 42 बसें, 12 निजी बसों ने भी दिया सहारा

ठेके पर लगे चालकों व होमगार्ड परिचालकों के सहारे सड़क पर लौटी रोडवेज की 42 बसें, 12 निजी बसों ने भी दिया सहारा

Thu, 25 Oct 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
ठेके पर लगे चालकों व होमगार्ड परिचालकों के सहारे सड़क पर लौटी रोडवेज की 42 बसें, 12 निजी बसों ने भी दिया सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। हड़ताल के नौ दिन बीतने के बाद भी न तो रोडवेज कर्मचारी झुकने को तैयार हैं और न ही प्रदेश सरकार। कम से कम बुधवार को आउटसोर्सिंग के जरियेे 38 नए ड्राइवरों की भर्ती कर प्रदेश सरकार ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। इतना ही नहीं, रोडवेज जीएम ने आरटीए सचिव से 50 कंडक्टरों की मांग कर दी है ताकि बुधवार को रोडवेज बसों को और अधिक संख्या में सड़कों पर उतारा जा सके। बुधवार को रोडवेज की 42 और 12 निजी बसें सड़कों पर उतारी गई। व्यवस्था बनाए रखने को बुधवार को एसडीएम सतबीर जांगू, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, नप ईओ अमन ढांडा ने भी बस स्टैंड का दौरा किया और परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया।
सभी मुख्य रूटों पर बहाल हुई रोडवेज सेवा
आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत जिले में 38 चालकों की भर्ती होने से जिले के सभी प्रमुख रूटों व अधिकतर लोकल रूटों पर बस सेवा बहाल हो गई है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए रोडवेज टीएम कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि फतेहाबाद से हिसार व सिरसा रूटों पर सेवा मंगलवार दोपहर को ही शुरू कर दी गई थी लेकिन बसों के फेरे कम थे। आउटसोर्सिंग चालकों के आने के बाद उक्त दोनों रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए है तथा सभी प्रमुख लोकल रूटों पर सेवा बहाल कर दी गई है। इनमें रतिया, भट्टू व टोहाना के गांव शामिल हैं। रोडवेज जीएम शंभू राठी का कहना है कि हमारा प्रयास वीरवार को रोडवेज की सौ से अधिक बसें चलाने का है।
विज्ञापन

------------------------
खुले पैसे की कमी के कारण कुछ यात्रियों की कम पैसे की काटी गई टिकटें
विभाग ने व्यवस्था पटरी पर लाने की कवायद तेेज कर दी है। बुधवार को रोडवेज की बसें चलने के बाद बस चेकिंग टीमें भी पूरी मुस्तैद नजर आई। टीमों ने डिपो से निकलने वाली व डिपो में आने वाली कई बसों में यात्रियों को दी गई टिकटों की जांच की । इन बसों में होमगार्ड के जिम्मे परिचालन का काम सौंपा गया है। बुधवार को चेकिंग टीम ने सिरसा की तरफ से आ रही 5 बसों को चैक कर जांच की तो पाया कि कुछ यात्रियों की कम टिकटें काटी गई हैं, इसके पीछे यात्रियों ने खुले पैसे ना होने को बताया। इस पर जांच टीम ने टिकट काट रहे होमगार्ड को जरूरी निर्देश दिए। जांच टीम ने इसके अलावा भट्टू, नागपुर व भिरडाना रूट की बसों की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई भर्ती के आवेदन के सातवें दिन भी उमड़े युवा
प्रदेश सरकार द्वारा तीन माह के लिए निकाली गई चालक व परिचालक की भर्ती के आवेदन के सातवें दिन भी आवेदन करने वाले युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिली। आवेदन करने वाले युवाओं की भीड़ बढ़ने से जब वहां धक्का मुक्की होने पर फार्म जमा कर रहे रोजगार अधिकारी राजेश ने जिला सुरक्षा अधिकारी से मुलाकात की और सुरक्षा की मांग की इस पर सुरक्षा अधिकारी ने वहां तीन सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया।

वर्जन
बुधवार को रोडवेज की 42 बसें चलाने में कामयाबी मिली है। उम्मीद है कि वीरवार को सौ से अधिक बसें सड़कों पर निकाल देंगे। आरटीए से 50 कंडक्टरों की मांग भेजी है।
- शंभू राठी, रोडवेज जीएम फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed