{"_id":"6a9c523ccbc0f0503e0e85f6","slug":"30-year-old-drinking-water-pipeline-in-shakti-nagar-to-be-replaced-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-160577-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शक्ति नगर में 30 साल पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शक्ति नगर में 30 साल पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलेगी
Sat, 05 Sep 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
शहर के शक्ति नगर मोहल्ला में डाली जा रही पेयजल की पाइपलाइन। संवाद
फतेहाबाद। शक्ति नगर मोहल्ला में पेयजल संकट दूर करने के लिए करीब 30 वर्ष पुरानी पाइपलाइन बदलने का काम शुरू हो गया है। नई पाइपलाइन बिछने से करीब पांच हजार लोगों को नहरी पेयजल की सुविधा मिलेगी। परियोजना पर ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे।
शक्ति नगर में बिछी पुरानी पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह लीकेज के कारण पानी रास्ते में ही व्यर्थ बह जाता है। इससे कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। गर्मी में समस्या और गंभीर हो जाती है।
मोहल्लावासियों का कहना है कि पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब काम शुरू होने से लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। सुदर्शन, सतबीर, दिनेश और वीरपाल ने बताया कि नई पाइपलाइन शुरू होने से पेयजल संकट काफी हद तक दूर होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुरानी पाइपलाइन में बार-बार लीकेज होने से कई बार जलापूर्ति बाधित होती है। मरम्मत के दौरान गलियों में गड्ढे भी बन जाते हैं। नई पाइपलाइन बिछने के बाद इन समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
नई पाइपलाइन के माध्यम से क्षेत्र में नहरी पानी की आपूर्ति बेहतर होगी। इससे लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा और पुरानी पाइपलाइन की लीकेज से होने वाली पानी की बर्बादी भी कम होगी।
-- -- -
पाइपलाइन डालने का काम जारी
नई पाइपलाइन डालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से मोहल्ला में पुरानी प्लास्टिक की पाइपलाइन हटाकर नई लोहे की पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई का काम किया जा रहा है। इसके बाद पुरानी पाइपलाइन को हटाकर नई से पेयजल आपूर्ति को जोड़ा जाएगा। नई पाइपलाइन चार इंच की मोटाई के साथ अधिक क्षमता वाली और मजबूत होगी जिससे पानी की लीकेज की समस्या से राहत मिलेगी और घरों तक पानी की आपूर्ति बेहतर तरीके से हो सकेगी।
-- -- --
निजी स्रोतों पर निर्भरता होगी कम
करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से शक्ति नगर की लगभग पांच हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। नहरी पेयजल की बेहतर आपूर्ति होने से लोगों को निजी स्रोतों और अन्य साधनों पर निर्भरता भी कम होगी। विभाग का लक्ष्य है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को स्थायी रूप से बेहतर बनाया जा सके।
-- -- -- -- -- --
:: पुरानी जर्जर पाइपलाइन को हटाकर नई पाइपलाइन डालने का काम जारी है। इस काम को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। पाइपलाइन को रतिया चुंगी क्षेत्र से जोड़ा जाएगा।
- बलविंद्र जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।