{"_id":"cdb4e86ade404d235589b6e034b69181","slug":"30-thousands-electricity-bill-of-two-bulbs-and-two-fens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगे दो बल्ब और दो पंखे का बिल आया 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगे दो बल्ब और दो पंखे का बिल आया 30 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम की सूचना मिलते ही बिजली निगम के एसडीओ जयसिंह बैनिवाल व थाना प्रभारी जगदीश ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया लेकिन लोग अपनी मांग पर डटे रहे।
वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए घंटों जाम में फंस कर इंतजार करना पड़ा। मामला ज्यादा गंभीर होता देख बिजली निगम के एसडीओ ने आश्वासन दिया कि अधिक बिजली बिलों की जांच करवाई जाएगी।
जिस पर लोग शांत हुए और जाम खोल दिया। बिजली उपभोक्ता सुभाष चन्द्र, भूपसिंह, महाबीर, जगदीश सहित अनेक लोगों ने बताया कि गांव में अनेक उपभोक्ताओं के 30- 40 हजार रुपये के बिल आए हुए हैं।
जबकि उनके घरों में बिजली के मात्र दो बल्ब और दो पंखे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार विभाग को अवगत करवाया, लेकिन हर बार सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
उपभोक्ता बिलों को भरने में असमर्थ हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर शुक्रवार सुबह ही भट्टू हिसार मार्ग पर पेड़ों को काटकर जाम कर दिया।
बिजली निगम के एसडीओ जयसिंह बैनीवाल ने कहा कि बिजली बिलों में स्लैब परिवर्तन एवं पिछले एरियर जुड़ने के कारण इस बार लोगों के बिल ज्यादा आए हैं।
लोगों की समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया है। जैसे ही ऊपर से आदेश आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।
भट्टूकलां थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि बिजली बिलों की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। ग्रामीणों को समझा दिया गया है। बिजली निगम के अधिकारियों को भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए कहा गया है।