फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   24 more corona positive in the district

एसबीआई बैंक मैनेजर, नागरिक अस्पताल की फार्मासिस्ट, ढाबा संचालक समेत 20 कोरोना संक्रमित

Sun, 30 Aug 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
24 more corona positive in the district
फतेहाबाद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के कारण चेन बढ़ रही है। शनिवार को जिले में एसबीआई बैंक मैनेजर, नागरिक अस्पताल की फार्मासिस्ट व ढाबे वाले समेत 20 की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 871 हो गई है। अब तक 590 मरीज ठीक हो चुके हैं। 272 मरीज सक्रिय हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 881 लोगों के कोरोना सैंपल लिए हैं। 586 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक लघु सचिवालय के एसबीआई बैंक के मैनेजर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने बैंक कर्मियों के सैंपल लिए थे। टीम अब मैनेजर के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रहा है। नागरिक अस्पताल में तैनात महिला फार्मासिस्ट की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अलावा फतेहाबाद के जवाहर चौक निवासी एडवोकेट और उसके भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सन्यास आश्रम रोड पर 10 साल की लड़की की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फतेहाबाद के आरके कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। व्यक्ति का हिसार रोड पर लघु सचिवालय के सामने ढाबा है। इसके अलावा गांव धांगड़ में 67 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है। जाखल की नई मंडी में 42 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय लड़की, 20 वर्षीय युवक, रेलवे स्टेशन वेंडर 41 वर्षीय व्यक्ति, बस स्टैंड के नजदीक कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

डॉक्टर समेत 12 लोगों ने दी कोरोना को मात
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 12 लोगों ने कोरोना को मात दी है। फतेहाबाद के बीघड़ रोड निवासी रामू, गोरखपुर निवासी आशीष, गांव धारनियां निवासी राजबाला, गिलांवाली ढाणी निवाी अमरीक, ठाकर बस्ती निवासी वीना कोविड हेल्थ सेंटर से डिस्चार्ज हो गई हैं। फतेहाबाद निवासी डॉ.सुमेधा व गांव नथवान निवासी मनप्रीत, सुरजीत, गुरप्रीत और प्रीतपाल का होम आइसोलेशन का समय पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed