{"_id":"5c8017b9bdec22143b6efa1c","slug":"201551898553-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूल को डीसी ने की 20 लाख रुपये देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूल को डीसी ने की 20 लाख रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने घोषणा की है कि जो स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम देगा, ऐसे स्कूलों को डी-प्लान के तहत विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये की राशि जिला प्रशासन की ओर से दी जाएगी। उपायुक्त बुधवार को शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सक्षम विद्यालय परियोजना हरियाणा के तहत आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसे स्कूलों को दस लाख रुपये देने की घोषणा की है, जो सक्षम हरियाणा बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने जिला के चार खंडों, भट्टू कलां, भूना, फतेहाबाद और जाखल को सक्षम होने और रतिया तथा टोहाना के सक्षम नजदीक होने की बधाई दी तथा उनकी टीमों को स्मृति चिह्न व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।
उन्होंने कहा कि भट्टूकलां, जाखल, भूना और फतेहाबाद में कक्षा 3, 5 और 7 का रिजल्ट 83 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। इसलिए वे राज्य स्तर पर सक्षम खंड घोषित हुए है। अब इन खंडों में सक्षम प्लस की दिशा में काम शुरू किया जाएगा। इसके तहत कक्षा 4, 6 व 8 को लक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि रतिया खंड का 76 प्रतिशत और टोहाना खंड का 72 प्रतिशत सक्षम रिजल्ट घोषित हुआ है जो हरियाणा के परिदृश्य में सक्षम नजदीक खंड माने गए है। उपायुक्त ने इन खंडों में तैनात टीम से कहा कि वे और मजबूती के साथ टीमवर्क के रूप में कार्य करते हुए इन खंडों को सक्षम घोषित करवाने की दिशा में काम करे। बैठक में एडीसी डॉ. सुभीता ढाका, डीईओ दयानंद सिहाग, डीईईओ देवेंद्र कुंडू, सीएमजीजीए प्रियंका कंडोला, डिप्टी डीईओ भागीरथ पंवार, डाइट मताना प्राचार्य संगीता बिश्नोई आदि मौजूद रहे।