फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दूर हुई नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग की अड़चन, सरकार ने मंजूर की ड्राइंग, एस्टीमेट भी बनकर तैयार

दूर हुई नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग की अड़चन, सरकार ने मंजूर की ड्राइंग, एस्टीमेट भी बनकर तैयार

Sun, 16 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दूर हुई नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग की अड़चन, सरकार ने मंजूर की ड्राइंग, एस्टीमेट भी बनकर तैयार
दूर हुई नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग की अड़चन, सरकार ने मंजूर की ड्राइंग, एस्टीमेट भी बनकर तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। आखिरकार 9 साल के लंबे अंतराल के बाद फतेहाबाद वासियों को बहु प्रतीक्षित नया अस्पताल मिलने का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा के चीफ आर्किटेक्ट पीके नड्डा ने फतेहाबाद के सेक्टर-9 में प्रस्तावित पांच मंजिला सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग की ड्राइंग को आखिरकार स्वीकृति प्रदान कर दी है। फतेहाबाद के लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। नए अस्पताल की ड्राइंग पास होते ही फतेहाबाद के लोक निर्माण विभाग ने इसके एस्टीमेट को भी सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेज दिया है। नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग की लागत पर तकरीबन 160 करोड़ रुपये की लागत आनी है। सरकार से बजट आते ही फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
चीफ आर्किटेक्ट द्वारा स्वीकृत अस्पताल की ड्राइंग के अनुसार इसमें एक बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन ऊपरी मंजिलें बनाई जाएंगी। अस्पताल की नई बिल्डिंग लगभग पौने 15 एकड़ जमीन में बनाई जानी तय है। अस्पताल में सबसे बड़ी जगह पार्किंग के लिए प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा चिकित्सकों व स्टॉफ के आवासीय क्षेत्र भी बनाए जाएंगे। इसका रास्ता लघु सचिवालय के सामने से डीएवी स्कूल के समीप होगा। हालांकि बीघड़ रोड से भी इसके कई प्रवेश द्वार रखे गए हैं। मालूम हो कि इससे पूर्व तीन बार सरकार की ओर से नागरिक अस्पताल की बिल्डिंग की ड्राइंग तीन बार रद्द की जा चुकी है। पूर्व में सरकार ने इसे 100 बिस्तर का बनाने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में आबादी में बढ़ोतरी व मास्टर प्लान-2031 को देखते हुए इसे बढ़ाकर 200 बिस्तर का कर दिया गया। ये घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी।
विज्ञापन

अस्पताल मोहाली अस्पताल की तर्ज पर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस नई बिल्डिंग में आईसीयू व ओपीडी के लिए विशेष सुविधा की गई है जबकि ऊपर की मंजिल पर जनरल वार्ड के साथ साथ कई निजी कमरे भी मरीजों के लिए बनाए जाएंगे। पेयजल के लिए अलग से जलघर होगा जिसकी सीधी सप्लाई फतेहाबाद के डबल्यूपीटी से होगी। ऐसे ही बिजली घर से नागरिक अस्पताल के लिए हॉटलाइन की सुविधा रहेगी जिसकी सीधी सप्लाई 132 केवी सबस्टेशन से निर्बाध रहेगी। किसी इमरजेंसी व्यवस्था के लिए हाईवे से अस्पताल तक का सीधा रास्ता अलग से भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये थी पुराने अस्पताल की दिक्कतें
फतेहाबाद के माडल टाऊन में बने नागरिक अस्पताल में अभी तक स्वास्थ्य विभाग व मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। भरी आबादी में होने के साथ साथ यहीं पर बस स्टैंड व रिहाइशी एरिया होने के कारण प्रतिदिन यहां जाम की स्थिति रहती थी। इसके अलावा पार्किंग के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था पुरानी बिल्डिंग में थी। इसके अलावा इमरजेंसी मरीजों के लिए कोई अलग से ट्रामा सेंटर तक नहीं है। संक्रमण संबंधी रोगों के लिए भी लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। ये अस्पताल 1982 में बनाया गया था, तब फतेहाबाद महज उपमंडल था। आबादी भी कम था, जिला बनने के बाद आबादी बढ़ी तो मरीजों की संख्या भी बढ़ी। इसके अलावा यहां सरकारी अस्पताल 25 से 30 किलोमीटर दूर पड़ते हैं। नया अस्पताल बनने से लोगों को हिसार आदि जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
200 बिस्तर के नए अस्पताल की ड्राइंग स्वीकृत होकर आ गई है। अब बजट की अप्रवूल के लिए सरकार के पास भेजी गई है। उम्मीद है कि शीघ्र ही अनुमति मिल जाएगी।
- जगबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed