फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आठ दिन से नहीं हो रही धान की बोली, किसानों ने किया प्रदर्शन

आठ दिन से नहीं हो रही धान की बोली, किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Nov 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
आठ दिन से नहीं हो रही धान की बोली, किसानों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अनाजमंडी के शैड के नीचे पिछले 8 दिनों से धान की बोली न होने का आरोप लगाते हुए दर्जनों किसानों ने शुक्रवार को रोष फैल गया। किसानों का आरोप था कि मार्किट कमेटी के अधिकारी बड़े आढ़तियों से मिलीभगत कर नई अनाजमंडी में तो समय से बोली करवा रहे हैं, लेकिन पुरानी मंडी में बैठे किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। किसान एकत्रित होकर जब मार्किट कमेटी सचिव से मिलने गए तो किसानों को देखकर मार्किट कमेटी के कर्मचारियों ने कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया। इससे किसानों में रोष फैल गया और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
अनाजमंडी के शैड के नीचे धान लेकर बैठे किसानों ने आज एक बार फिर धान की बोली न होने पर अपना रोष जाहिर किया। किसान एकत्रित होकर मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों को आया देखकर मार्किट कमेटी के कर्मचारियों ने कमेटी के गेट को बंद कर दिया, जिससे किसानों में रोष फैल गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों प्रेम चबलामोरी, बबलू, ईस्सर, रामसिंह, दिलबाग सिंह व हरिराम ने बताया कि वह पिछले करीब 8 दिनों से मंडी के शैड के नीचे अपनी धान की फसल को लेकर बैठे हैं, लेकिन बोली नहीं करवाई जा रही। सुबह बोली नहीं कराई जाती और जब वह अधिकारियों से पूछते हैं तो उनको कहा जाता है कि दोपहर को बोली शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

लेकिन दोपहर को भी बोली नहीं करवाई जा रही है, जिससे उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपनी फसलों की पहरेदारी करनी पड़ रही है और वह काफी परेशान होकर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि अनाजमंडी में रात के समय धान चोरी का भय भी बना रहता है। किसानों का आरोप था कि मंडी के बड़े व्यापारी जो नई अनाजमंडी में गए हुए हैं, वह अधिकारियों से मिलीभगत कर प्रतिदिन बोली करवा रहे हैं। जबकि यहां पर मात्र दो ही दिन बोली के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्किट कमेटी के अधिकारी भी इस बारे में उनको कोई सही आश्वासन नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बोली नहीं करवाई गई तो मजबूरन उनको जाम लगाना पड़ेगा। इस बारे में मार्किट कमेटी के सचिव संजीव सचदेवा ने बताया कि बोली सुचारू रूप हो रही है। अभी नई मंडी में बोली चल रही है और इसके बाद पुरानी मंडी में बोली चालू करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि धान की आवक अधिक होने के कारण थोड़ी दिक्कत आ रही है।

धान बेचूं या बहू लाऊं
अनाजमंडी में अपनी धान बेचने के लिए आए फतेहाबाद के गांव निमड़ी के एक किसान पुत्र बबलू ने अपना दर्द ब्यां करते हुए बताया कि वह आठ दिनों से मंडी में धान लेकर आया हुआ है। 19 नवम्बर को उसकी शादी होने वाली है, लेकिन मंडी में उसकी धान की बोली नहीं की जा रही। उसने कहा कि वह बहू लेकर आए या फिर धान बेचे। उसने बताया कि शादी की तारीख नजदीक आ रही है और उसे शादी के लिए अनेक काम भी करने हैं, लेकिन जब तक धान नहीं बिकेगी, वह मंडी से अपने घर जा भी नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed