फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हाईवे पर लेन का उल्लंघन करने तथा गलत साईड से गाड़ी ड्राईव करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलाया जाएगा सघन्न अभियान

हाईवे पर लेन का उल्लंघन करने तथा गलत साईड से गाड़ी ड्राईव करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलाया जाएगा सघन्न अभियान

Sat, 28 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लेन का उल्लंघन करने तथा गलत साईड से गाड़ी ड्राईव करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलाया जाएगा सघन्न अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ में वाहन चालकों द्वारा हाईवे पर लेन का उल्लंघन करने तथा गलत साइड से गाड़ी ड्राइव करने वाले वाहन चालक अक्सर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन पॉलिसी को लेकर बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि अपने शौक के लिए तेज गाड़ी चलाने वाले या जल्दबाजी में वाहन को विपरीत दिशा में चलाने वाले वाहन चालक अपनी जिंदगी से तो खिलवाड़ करते ही हैं साथ ही वे दूसरों की भी अकाल मृत्यु का कारण बनते हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में भले ही सड़क हादसों में कमी आई हो, लेकिन सुरक्षित यातायात संचालन प्रशासन व पुलिस के लिए अभी भी बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए एक व्यापक कार्य योजना के तहत जिला में अभियान छेड़ा जाएगा। डॉ. हरदीप सिंह ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को जिले से गुजरने वाले विभिन्न सड़क मार्गों की दुर्घटना संभावित जगहों पर संकेत के रूप में पीली लाइट लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सैक्टर-3 के पास बनाए गए पुलिस नाके के पास भी कर्व जंक्शन का निर्माण करने आदेश दिए। ताकि यहां सड़क दुर्घटना की संभावनाओं को समाप्त किया जा सके। डॉ. हरदीप अधिकारियों को शहर से धांगड़ की ओर जाने वाले मार्ग तथा धांगड़ के बाईपास व राष्ट्रीय राजमार्ग पर संकेत चिह्नों को दुरुस्त करने, हाईवे के माध्यम से फतेहाबाद शहर की ओर आने वाले वाहन चालकों के लिए उपयुक्त स्थान पर संकेत चिह्न लगाने, हाईवे पर गैर जरूरी रास्तों को बंद करने, गति नियंत्रण के लिए उपाय खोजने, मार्ग में आने वाले पौधों की कटाई-छटाई करने के भी निर्देश दिए। हाई-वे पर बने कट में से गलत तरीके से घुसने और गलत दिशा में चलने पर कई बार हादसे हुए हैं। उपायुक्त ने कहा कि तेज रफ्तार में ओवरटेक करना, बिना रिफ्लेक्टर और हाथ दिए मुड़ना भी खतरनाक साबित होता है। इसलिए वाहन चालक भी यातायात नियमों की पालना करें।
विज्ञापन

आगामी सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा समय पूर्व सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को सभी मुख्य मार्गों पर जेबरा लाइन, मीडियम लाइन तथा एज लाइन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ताकि कोहरे व धुंध की स्थिति में वाहन चालकों को दिक्कत न आएं। बैठक में ट्रैफिक इंचार्ज को एक सप्ताह के भीतर ऐसे सभी स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए गए, जहां पर कैटआई व बिलकिंग लाइट की आवश्यकता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हरदीप सिंह ने लघु सचिवालय में सुरक्षित एंट्री के लिए अलग से द्वार बनाने की संभावनाएं तलाशने के लिए उपमंडलाधीश सतबीर सिंह जांगु की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की, जिसमें लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता व जिला पुलिस तथा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सतबीर जांगु, सरजीत नैन, देवीलाल सिहाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed