{"_id":"68126a46273f9e4a6b0c2eee","slug":"20-connections-cut-for-growing-vegetables-and-green-fodder-using-drinking-water-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-133089-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पेयजल से सब्जी और हरा चारा लगाने पर 20 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पेयजल से सब्जी और हरा चारा लगाने पर 20 कनेक्शन काटे
Wed, 30 Apr 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी कनेक्शन बंद करते हुए ।
रतिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बुधवार को जल सरंक्षण अभियान चलाया। इसके तहत गुरुनानक काॅलोनी टोहाना रोड वार्ड नंबर 12 में पीने के पानी के सहारे सब्जी और हरा चारा उगाने वालों के कनेक्शन काटे गए।
उन्होंने बताया कि जल संरक्षण अभियान के दौरान सभी शहरों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने टीम लगाकर घर-घर सर्वे करवाया जा रहा है। इस दौरान जिसने भी पीने के पानी पर सर्विस स्टेशन, हरा चारा या सब्जी लगाई है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके साथ ही विभाग बकायेदारों की सूची भी तैयार कर रहा है। इसके बाद सभी बकायेदारों को भी नोटिस दिया जाएगा। इसके कुछ दिन बाद बिल का भुगतान नहीं करने वालों के भी कनेक्शन काटे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिले के हर घर को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलावासी विभाग का सहयोग करें। जेई छोटू राम ने पीने के पानी से हरा चारा और सब्जी लगाने पर रतिया शहर में 20 कनेक्शन काटे गए हैं।