फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   190 HIV infected people taking medicine are expected to get pension

Fatehabad News: दवा ले रहे 190 एचआईवी संक्रमितों को पेंशन मिलने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
190 HIV infected people taking medicine are expected to get pension
फतेहाबाद। सरकार द्वारा घोषणा की गई पेंशन का इंतजार कर रहे एचआईवी संक्रमितों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ने जिले के 190 एचआईवी संक्रमितों की हाजिरी एआरटी सेंटर रोहतक को भेज दी है। पीजीआई रोहतक ने जिले के 190 एचआईवी संक्रमितों की पांच मई तक जनवरी से मार्च माह तक की हाजिरी भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ने मंगलवार को जिले से रिपोर्ट भेज दी है। विभाग उन्हीं मरीजों को राशि जारी करेगा जो कि हर माह दवा ले रहे हैं। जिले में 410 एचआईवी संक्रमित दवा ले रहे हैं इसमें से 190 संक्रमितों के दस्तावेज एआरटी सेंटर रोहतक को भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में पिछले साल अप्रैल माह से इस साल फरवरी माह तक 238 एचआईवी संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 16 गर्भवती भी शामिल हैं।
विज्ञापन

190 एचआईवी संक्रमित ही कर पाए दस्तावेज पूरे
स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ने उन्हीं एचआईवी संक्रमितों के दस्तावेज लिए है जो कि लिंक एआरटी से दवा ले रहे हैं। जिले में करीब 410 मरीज दवा ले रहे है इसमें दूसरे जिले के भी शामिल हैं और यहां के मरीज दूसरे जिले से भी दवा ले रहे हैं। लेकिन 190 एचआईवी संक्रमित ही दस्तावेज पूरे कर पाए हैं इसके पीछे कारण यह कि वार्षिक आय दो लाख से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में ये मिल चुके है एचआईवी संक्रमित :
माह सामान्य जांच संक्रमित मिले गर्भवती की जांच संक्रमित मिले
अप्रैल 2197 11 1683 1
मई 1851 11 1614 2
जून 1475 11 1929 3
जुलाई 1186 19 1464 0
अगस्त 1221 17 1731 2
सितंबर 1209 18 1507 6
अक्टूबर 985 12 1355 0
नवंबर 1066 9 1092 0
दिसंबर 1084 10 1097 1
जनवरी 1337 8 1043 0
फरवरी 1536 6 1066 1
कोट
एचआईवी संक्रमितों को जल्द पेंशन जारी हो जाएगी। एआरटी सेंटर रोहतक ने तीन माह की हाजिरी मरीजों की मांगी है। हर माह दवाई लेने पर ही पेंशन जारी होगी।
-रमेश ढाका, काउंसलर, लिंक एआरटी सेंटर फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed