फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सहकारी बैंक के अफसरों ने मिलीभगत करके बैंक में किया 55 हजार का गोलमाल

सहकारी बैंक के अफसरों ने मिलीभगत करके बैंक में किया 55 हजार का गोलमाल

Mon, 17 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंक के अफसरों ने मिलीभगत करके बैंक में किया 55 हजार का गोलमाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भूना के सहकारी बैंक में तत्कालीन बैंक मैनेजर, क्लर्क और जांडलीकलां बैंक के पूर्व सचिव द्वारा 55 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया है। भूना थाना पुलिस ने सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां की शिकायत पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में श्योनारायण वर्मा, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां ने बताया कि उनके पास रामसिंह निवासी अलीपुर बरोटा ने 5 जुलाई 2017 को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि सहकारी बैंक के सचिव धूप सिंह जोकि पहले भूना सहकारी बैंक में क्लर्क थे, ने पैक्स के उपनियम 6 की उल्लंघना करके समिति से अनुचित लाभ लिया है। इस मामले में सहकारी समितियों के निरीक्षक को जांच सौंपी गई थी। जांच में पाया गया कि धूप सिंह ने सहकारी बैंक भूना में अपने कार्यकाल के दौरान दि जांडलीकलां व दि जांडलीखुर्द ऋण व सेवा समिति के हदकर्जा रजिस्टर में वर्ष 2004 से 2007 तक में सदस्य संख्या 22 पर हरिकिशन का खाता काटकर अपनी पत्नी बिमला देवी का नाम दर्ज कर दिया। इसके बाद उसने 15 फरवरी 2005 को अपनी पत्नी के नाम 55 हजार रुपये बैंक से निकलवा लिए और इस पर अपने हस्ताक्षर किए। बाद में इस रिकार्ड को खुर्द बुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि बैंक में 16 फरवरी 2005 के सभी बाउचर व चेक रिकार्ड में नहीं थी, जबकि इसके आगे व पीछे की सभी तिथियों का रिकार्ड था। धूप सिंह ने यह रुपये अपने स्वयं के हस्ताक्षर करके निकलवाए और इस काम में तत्कालीन भूना शाखा के मैनेजर वेदप्रकाश व जांडलीकलां बैंक के सचिव हंसराज ने मिलीभगत की। इन सभी ने मिलकर इन रुपयों का गोलमाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed