{"_id":"6272ba3c13a6d03b8f15f1c7","slug":"18-612-students-and-1072-teachers-of-class-x-and-xii-will-get-tablets-from-today-fatehabad-news-hsr630779561","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं और बारहवीं के 18,612 विद्यार्थियों और 1072 शिक्षकों को आज से मिलेंगे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं और बारहवीं के 18,612 विद्यार्थियों और 1072 शिक्षकों को आज से मिलेंगे टैबलेट
विज्ञापन
फतेहाबाद में जिला स्तरीय टेबलेट वितरण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां कराते जिला शिक्षा अधिकारी दय?
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट देने जा रहा है, इसके साथ इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी दिए जाएंगे। जिले में आज से विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। जिले में विद्यार्थियों के लिए 18,612 और शिक्षकों के लिए 1072 टैबलेट आए हैं।
टैबलेट को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पांच मई को सुबह 11 बजे जिला रोहतक से शिक्षा विभाग की टैबलेट वितरण समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों व शिक्षकों को पांच लाख टैबलेट वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला फतेहाबाद में भी होगा। राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली मुख्यातिथि होंगे। इस कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यहां पर कन्या स्कूल की 499 छात्राओं और 21 शिक्षकों को टैबलेट दिए जाएंगे। इसके अलावा खंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिले में 1824 छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे।
पहले दिन जिले में ये मिलेंगे टैबलेट
खंड पहले दिन बांटे जाएंगे
फतेहाबाद 499
भट्टू 81
भूना 279
जाखल 147
रतिया 433
टोहाना 385
जानिए कहां कितने मिलेंगे टैबलेट
जिले के कुल स्कूल : 151
छात्रों को दिए जाएंगे टैबलेट : 18612
शिक्षकों दिए जाएंगे टैबलेट : 1072
खंड स्तर पर स्कूलों की स्थिति
भट्टूकलां : 21
रतिया : 27
टोहाना : 24
भूना : 27
फतेहाबाद : 41
जाखल : 11
शिक्षा पास करते ही लौटाने होंगे
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूल में कक्षा दसवीं और बारहवीं में पढ़ने वाले छात्रों को ये टैबलेट देगी। अहम बात यह है कि दसवीं कक्षा पास करते ही छात्र को टैबलेट लौटाना होगा। जब वह बारहवीं कक्षा में होगा तब उसे टैबलेट दोबारा जारी होगा। बारहवीं कक्षा पास करने के बाद छात्र को टैबलेट वापस देना होगा। टैबलेट स्कूल की प्रॉपर्टी रहेगी।
विज्ञापन
अभिभावक के नाम जारी होगी सिम
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टैबलेट के लिए सिम भी जारी होगी। सिम रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थी का पूरा डाटा दर्ज होगा। इसके अलावा यह अभिभावक के नाम जारी होगी।
आठ इंची का है टैबलेट
शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को जो टैबलेट दे रहा है उनका साइज आठ इंची है। ये टैबलेट समसंग कंपनी के है। विद्यार्थी इसका इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए ही कर पाएंगे।
कोट
जिले को 19 हजार 684 टेबलेट मिले है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। टैबलेट को लेकर वीरवार से जिला और खंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन पढ़ने में परेशानी नहीं होगी।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी