{"_id":"5af5e8c94f1c1bd2408b483d","slug":"171526065353-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी स्कूल के प्रांगण में मनाया मातृ दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी स्कूल के प्रांगण में मनाया मातृ दिवस
Updated Sat, 12 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
डीएवी स्कूल के प्रांगण में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रात: कालीन सभा में बच्चों ने कविताओं, भाषणों, व गानों के माध्यम से माताओं के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया व प्रकृति की सारी माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या सुनीता मदान ने कहा कि कहते हैं भगवान जब अपने बच्चों की रक्षा के लिए स्वयं हर जगह नहीं पहुंच पाए तो उन्होंने बच्चों की रक्षा के लिए मां रूपी रिश्ता इस धरती पर भेज दिया। मां जननी है, मां खुशबू है, मां ज्योति है, मां दुआ है और मां ही बच्चों का संसार है। इस अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड, कविता लिखो, कहानी लेखन, फूल सजाओ व गहनों के डिजाइन बनाओ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।