{"_id":"59f38a2d4f1c1bd8538b97eb","slug":"171509132845-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-विधानसभा में इनेलो विधायक ने उठाया भूना शुगर मिल मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-विधानसभा में इनेलो विधायक ने उठाया भूना शुगर मिल मुद्दा
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद
इनेलो विधायक बलवान दौलतपुरिया ने हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान जिला फतेहाबाद में लंबे समय तक किसानों और बेरोजगारों के लिए रोजगार का मुख्य केंद्र रही भूना शुगर मिल को पुन: शुरू करने की जोरदार पैरवी की। उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे पर पार्टी की तरफ से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिला फतेहाबाद गन्ना उत्पादन का मुख्य केंद्र है और इसी बात का ध्यान में रखते हुए देश के भूतपूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल ने फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में शुगर मिल लगाई थी। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग रखी कि जिले में बेरोजगारों को रोजगार के अवसर और किसानों को एक बड़ी राहत देने के उद्देश्य से भूना शुगर मिल पुन: चालू किया जाना बेहद जरूरी हो गया है।
गौरतलब है कि इसी शीतकालीन सत्र में ही इनेलो विधायक बलवान दौलतपुरिया ने किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुकी पराली के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार से इसका कोई स्थाई हल देने की मांग उठाई थी। सत्र के अंतिम दिन बलवान दौलतपुरिया ने भूना शुगर मिली पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कर्ज तले दबे जिला फतेहाबाद व नजदीकी क्षेत्र के किसानों के लिए इस मिल का चालू होना एक संजीवनी बूटी सा काम करेगा, क्योंकि गन्ने की पैदावार इस क्षेत्र में हमेशा अव्वल दर्जे की रही है। दौलतपुरिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह अपने अब तक के 3 साल के कार्यकाल में जिला फतेहाबाद को व्यापारिक दृष्टि से कोई बड़ा उद्योगिक प्लांट देने में असफल रही है। ऐसे में यदि सरकार राजनीतिक व क्षेत्रवाद द्वेष भावना को छोड़ यदि बंद पड़ी भूना शुगर मिल को भी पुन: चालू कर देती है तो इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। दौलतपुरिया ने इस दौरान किसानों के हितों से जुड़ो अन्य कई मुद्दों पर भी सरकार को घेरते हुए उनके जल्द निदान की मांग उठाई।