फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1,650 bags of urea arrived at KRIBHCO fertilizer center after a week

Fatehabad News: कृभको खाद केंद्र पर एक हफ्ते बाद पहुंचे यूरिया के 1,650 कट्टे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:13 AM IST
विज्ञापन
1,650 bags of urea arrived at KRIBHCO fertilizer center after a week
फतेहाबाद। कृभको खाद केंद्र पर एक हफ्ते बाद मंगलवार को यूरिया खाद के 1,650 कट्टे पहुंच गए हैं। इस कारण 200 से अधिक किसानों को राहत मिली है। कृभको खाद केंद्र पर प्रत्येक किसान को आठ कट्टे यूरिया खाद और एक लीटर एनपीके तरल खाद बांटी जा रही है।
विज्ञापन


जिले के किसानों ने गेहूं की फसल में पहली सिंचाई के लिए पानी देना शुरू कर दिया है। इस कारण अब गेहूं की फसल में यूरिया खाद के छिड़काव की जरूरत होने लेगी है।
विज्ञापन


मंगलवार को खाद केंद्र पर खाद बांटने से कुछ दिनों तक किसानों को खाद पूर्ति हो गई है। किसानों ने बताया कि खाद खरीदने के लिए भी उन्हें लाइनों में लगना पड़ना पड़ रहा है। पहले किसानों को डीएपी खाद की किल्लत अधिक झेलनी पड़ी थी। बाद में यूरिया खाद की किल्लत के कारण गेहूं और सरसों में सिंचाई भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि गेहूं में सिचाई के तुरंत बाद यूरिया खाद डालनी होती है। अगर यूरिया खाद नहीं मिलेगी तो सिंचाई का कोई फायदा नहीं होगा।

फतेहाबाद के कृभको खाद केंद्र पर मंगलवार को यूरिया खाद के 1,650 कट्टे पहुंचे हैं। आगे भी खाद पहुंचने की उम्मीद है। अब खाद निरंतर मिल रही है, इसलिए किसानों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। - कमल, क्षेत्र अधिकारी, कृभको खाद केंद्र, फतेहाबाद।

मुझे पांच एकड़ गेहूं की फसल में सिंचाई करनी है। इसके लिए मुझे कट्टा यूरिया खाद की जरूरत थी। मंगलवार को खाद मिलने पर अब मैं अपनी गेहूं की फसल में खाद का छिड़काव कर सकूंगा। - विकास, किसान गांव, बड़ोपल।

मैं पिछले तीन दिनों से यूरिया खरीदने के खाद केंद्र पर पहुंच रहा हूं। ऐसे में मुझे मंगलवार को आठ कट्टा यूरिया खाद मिल गई है। इससे अब मुझे करीब एक माह तक

यूरिया खाद की जरूरत नहीं होगी। - श्याम, किसान, गांव भोडियाखेड़ा।

मुझे 12 बैग यूरिया खाद की जरूरत है। इसमें से मुझे मंगलवार को आठ कट्टे यूरिया खाद मिल चुकी है। ऐसे में मुझे अभी चार कट्टों की जरूरत और है। मंगलवार को मुझे यूरिया खाद के आठ कट्टे मिलने से अब एक माह तक खाद की पूर्ति हो जाएगी। - रोहताश, किसान, गांव बनगांव।


पिछले कुछ दिनों से खाद की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में मंगलवार को खाद पहुंचने से राहत मिली है। अब में फसलों की सिंचाई कर यूरिया का छिड़काव भी कर सकूंगा।

- हरबंश, किसान, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed