फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बार एसोसिएशन चुनाव : प्रधान पद के लिए विनय शर्मा व अमनजीत ने भरे नामांकन

बार एसोसिएशन चुनाव : प्रधान पद के लिए विनय शर्मा व अमनजीत ने भरे नामांकन

Mon, 18 Mar 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव : प्रधान पद के लिए विनय शर्मा व अमनजीत ने भरे नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। फतेहाबाद बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन भरने का काम सोमवार से शुरू हो गया। नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए सात नामांकन पत्र भरे गए। चुनाव अधिकारी नरेश सचदेवा एडवोकेट ने बताया कि सोमवार को वर्तमान अध्यक्ष विनय शर्मा ने दोबारा से प्रधान पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा प्रधान पद के लिए अमनजीत सिंह ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। सचदेवा ने बताया कि इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए हेमंत तनेजा, सचिव पद के लिए रोहताश बिश्रोई, सहसचिव पद के लिए अजय बैनीवाल व अशोक नायक एवं वित्त सचिव पद के लिए संजीव रंग ने अपने-अपने नामांकन चुनाव अधिकारी को जमा करवा दिए हैं।

इस प्रकार होगी बार एसोसिएशन चुनावी प्रक्रिया
नामांकन पत्र 18 मार्च से 20 मार्च तक भरे जा सकेंगे, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को होगी। नामांकन पत्र 26 मार्च तक वापिस लिए जा सकते हैं। 5 अप्रैल को मतदान होगा और मतदान समाप्त होने के बाद मतपत्रों की गिनती करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। प्रधान पद का चुनाव 10 साल का अनुभव रखने वाले एडवोकेट ही चुनाव लड़ सकते हैं। उपप्रधान व सचिव पद के लिए 5 साल और सह-सचिव व वित्त सचिव के लिए तीन साल का अनुभव होना जरूरी है। प्रधान पद के लिए नामांकन राशि 8 हजार रुपये, उपप्रधान व सचिव के लिए 6 हजार और सह-सचिव व वित्त सचिव के लिए तीन हजार रुपये की नामांकन राशि रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed