{"_id":"5b3bc4b74f1c1b80468b474c","slug":"161530643639-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसा कालेज में स्टाफ पूरा न होने की उड़ाई जा रही है अफवाह : डा. आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसा कालेज में स्टाफ पूरा न होने की उड़ाई जा रही है अफवाह : डा. आनंद
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विकास आनंद ने बताया कि हमारे महाविद्यालय में स्टाफ न होने की अफवाह उड़ाई जा रही है। शहर में अफवाह फैली हुई है कि महाविद्यालय में स्टाफ तथा अधोसंरचना की कमी है। उन्होंने बताया कि हमारे महाविद्यालय में सभी विषयों के नियमित एवं अनुभवी अध्यापक हैं, जिनके परिश्रम व मार्ग दर्शन के कारण महाविद्यालय की सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहा है। जिसमें महाविद्यालय की लड़कियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को ऐसी अफवाहों से बचने तथा अपनी तसल्ली के लिए महाविद्यालय में भ्रमण कर के यहां उपलब्ध प्रेक्टिकल लैब, कंप्यूटर लैब, खेल का मैदान, निर्माणाधीन केंटीन, क्लासरूम आदि देखकर एवं अध्यापकों से वार्ता करके अपनी शंका को दूर करें। प्राचार्य ने ये भी बताया कि महाविद्यालय में बहुत जल्द ही वे विद्यार्थी भी जो पहले प्रवेश लेने के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, उन्हें आफलाइन दाखिले के आवेदन करने और महाविद्यालय में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा।