{"_id":"5af349d14f1c1b6e098b8ecd","slug":"161525893585-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमानी बिजली का कहर: युवती झुलसी, जले उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमानी बिजली का कहर: युवती झुलसी, जले उपकरण
Updated Thu, 10 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
क्षेत्र में मंगलवार शाम को दो गांवों में बिजली गिरने से बिजली के उपकरण जल गए, वहीं गांव भोडिय़ाखेड़ा में एक युवती झुलस गई। उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को फतेहाबाद में जब बारिश आरंभ हुई तो गांव भोडिय़ाखेड़ा में विष्णु नामक व्यक्ति के घर पर रखे इनवर्टर व बैटरी पर धमाके के साथ बिजली आ गिरी। जिससे घर में बिजली के सभी उपकरण जल गए। वहीं इनवर्टर के नजदीक बैठी विष्णु की बेटी सरिता भी झुलस गई और बेहोश हो गई। उसे परिजनों ने उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। बिजली से सरिता का एक हाथ झुलसा है। विष्णु ने बताया कि अचानक उनके घर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे वह सहम गए। बाद में पता चला कि घर में बिजली गिरी है। बिजली के कारण उनके घर के बिजली के उपकरण जल गए। वहीं दूसरी ओर गांव बरसीन में भी मंगलवार शाम को एक व्यक्ति के मकान पर आसमानी बिजली आ गिरी। बिजली सीधा उनके घर में रखे इनवर्टर व बैटरी पर गिरी, जिससे दोनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।