फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   157 primary and 6 middle school teachers will get LTC after six years

157 प्राइमरी और 6 मिडिल स्कूलों के शिक्षकों को छह साल बाद मिलेगी एलटीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
157 primary and 6 middle school teachers will get LTC after six years
फतेहाबाद का राजकीय कन्या स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षकों का एलटीसी यानी लीव ट्रेवल कंसेशन का लाभ जल्द मिलने जा रहा है। इस माह के अंत तक शिक्षकों को एलटीसी का लाभ मिल जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत 157 प्राइमरी और छह मिडिल स्कूलों के शिक्षकों को ये लाभ मिलेगा। इसको लेकर प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के लिए 83 लाख 87,363 रुपये और मिडिल स्कूलों के शिक्षकों के लिए 3 लाख 71,770 रुपये का बजट जारी हुआ है।
विज्ञापन

जिले के प्राइमरी स्कूलों के 157 शिक्षक और छह मिडिल स्कूलों के शिक्षक 2016 से एलटीसी का लाभ मिलने का इंतजार कर रहे थे। इसको लेकर दो बार बजट भी जारी हुआ लेकिन लैप्स हो गया। शिक्षा विभाग निदेशालय ने वर्ष 2016-2019 के लिए 31 दिसंबर 2019 को बजट दिया था लेकिन कोरोना महामारी के चलते बिल नहीं बन पाए। इसके बाद वर्ष 2021 में बजट जारी हुआ लेकिन तकनीकी कारणों से फिर लैप्स हो गया। अब फिर शिक्षा विभाग ने बजट जारी किया है। अहम बात यह है कि वर्ष 2023 तक एलटीसी का लाभ में शामिल उन शिक्षकों को भी एलटीसी जारी होगी, जो कि इस साल सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

खंड मिडिल स्कूल शिक्षक प्राइमरी स्कूल शिक्षक
फतेहाबाद 244942 1402234
रतिया 00000 3584960
टोहाना 126828 719382
भूना 00000 2185149
जाखल 00000 187862
भट्टूकलां 00000 307776
वर्ष 2020-23 एलटीसी का लाभ इस साल सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिलेगा
शिक्षा विभाग वर्ष 2016-2019 के एलटीसी लाभ में शामिल शिक्षकों को 31 मई तक दे देगा। इसके अलावा उन शिक्षकों को भी एलटीसी का लाभ दिया जाएगा, जो कि एलटीसी लाभ 2020-2023 में शामिल है। शिक्षा विभाग एलटीसी का लाभ पहले उन शिक्षकों को देगा जो कि इस वर्ष सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस साल सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों से एलटीसी के लिए फाइलें ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलटीसी के 20 से 31 मई तक बनेंगे बिल
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो एलटीसी देने के लिए 20 मई से बिल बनने शुरू हो जाएंगे। ये बिल 31 मई तक बनेंगे जो कि ई सैलरी में बनेंगे। शिक्षकों को इस माह के अंत एलटीसी का लाभ मिलने की उम्मीद है।

सीनियर और सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ढाई करोड़ की एलटीसी
सीनियर और सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों की भी वर्ष 2016-2019 की एलटीसी अभी तक जारी नहीं हुई है। इन्हें भी एलटीसी जारी करने के लिए 20 मई से बिल बनने शुरू होंगे। अधिकारियों की माने करीब ढाई करोड़ रुपये एलटीसी के जारी होंगे। एलटीसी के लिए कर्मचारी को चार साल बाद एक माह की बेसिक सैलरी और डीए जारी होता है।
कोट
एलटीसी को वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। एलटीसी को लेकर 20 मई से बिल बनने शुरू हो जाएंगे। इस माह के अंत तक एलटीसी शिक्षकों को जारी हो जाएगी।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed