फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आचार संहिता से सहमी सरकार ने किए 72 करोड़ की परियोजनाओं के ऑनलाइन शुभारंभ-शिलान्यास

आचार संहिता से सहमी सरकार ने किए 72 करोड़ की परियोजनाओं के ऑनलाइन शुभारंभ-शिलान्यास

Sun, 03 Mar 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता से सहमी सरकार ने किए 72 करोड़ की परियोजनाओं के ऑनलाइन शुभारंभ-शिलान्यास
सरकार ने 72 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ-शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला की 4 हजार 106 करोड़ रुपये की लागत की 211 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिला के भी 72 करोड़ रुपये की परियोजनाएं इसमें शामिल है। चूंकि लोकसभा चुनावों के लिए आचार संहिता अब किसी भी समय लग सकती है, इसलिए जिला प्रशासन ने आनन-फानन में इन 19 परियोजनाओं की सूची प्रदेश सरकार के पास भेजी थी। सरकार से मंजूरी मिलते ही रविवार के कार्यक्रम में फतेहाबाद की इन परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास चंडीगढ़ में बैठे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बटन दबाकर कर दिया। खुद मुख्यमंत्री व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने भी इस बात को अपने संबोधन में माना कि प्रदेश में किसी भी समय आचार संहिता लग सकती है, इसलिए सरकार ने तुरत-फुरत में इन परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। लघु सचिवालय द्वितीय खंड के प्रांगण में लाइव प्रसारण कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में टोहाना के विधायक एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास एवं शुभारंभ
मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश ने फतेहाबाद जिले में कुल 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व आधारशिला किया। इन 19 परियोजनाओं में से 10 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 9 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, जिन पर लगभग 72 करोड़ 11 लाख रुपये की धनराशि खर्च हुई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाइव प्रसारण के माध्यम से 21 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत की 8 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में गांव अहरवां में स्वतंत्र जलघर, रत्ताथेह से दिवाना-ढाणी टिब्बा तक सड़क, अकांवाली में स्वतंत्र जलघर, बादलगढ़ में स्वतंत्र जलघर, जांडली खुर्द से झलनियां तक सड़क, गांव बनावाली में स्वतंत्र जलघर, सिरढ़ान में स्वतंत्र जलघर और गांव रहनवाली में भी स्वतंत्र जलघर का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने 50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन किए, जिनमें आईटीआई भवन तलवाड़ा (जाखल), रत्तनगढ़ माईनर 81900 टेल, बादलगढ़ डिस्टीब्यूट्री का रिलाईनिंग, 5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट फतेहाबाद, भट्टू कलां में द्वितीय स्वतंत्र जलघर, गांव फुलां, ढाणी आकांवाली, भूथन खुर्द में स्वतंत्र जलघर, भीमेवाला में नहरी पानी आधारित जलघर, सब तहसील जाखल भवन, गांव ढांड में पेजयल आपूर्ति का विस्तारीकण शामिल है।
विज्ञापन

सीएम बोले, फतेहाबाद में सबसे ज्यादा परियोजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास
वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से चंडीगढ़ में बैठे सीएम मनोहर लाल जब एक-एक करके विभिन्न जिलों की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद फतेहाबाद पर पहुंचे। हाथ में सूची देखने पर सीएम मनोहर लाल चौंक उठे और बोले कि सबसे ज्यादा 19 परियोजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास आज फतेहाबाद जिले में किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में सबसे ज्यादा परियोजनाओं के लिए फतेहाबाद वासियों को बधाई भी दी। बाद में उनसे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिलेवासियों की ओर से सीएम मनोहर लाल का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराला बोले- अधिकारियों पर अब क्रियान्वयन की जिम्मेदारी
सीएम मनोहर लाल द्वारा फतेहाबाद जिले की परियोजनाओं का शिलान्यास व शुभारंभ करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिलेभर के अधिकारियों से कहा कि जो परियोजनाएं आज लागू हुई है, उन्हें जल्द से जल्द क्रियान्वित करने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों के कल्याण के लिए भी पेंशन योजना चलाई है। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत श्रमिकों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 से 40 वर्ष के मजदूर 55 रुपये तथा 60 वर्ष से ऊपर के श्रमिक 200 रुपये देकर अपना पंजीकरण करवाकर इस पेंशन के योजना बन सकते हैं। सुभाष बराला ने अधिकारियों से कहा कि इस योजना का पात्र श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए उनका जल्द पंजीकरण करवाए। उन्होंने कहा कि इस योजना में राज्य सरकार भी श्रमिकों द्वारा दिए जा रहे अंशदान में अपना योगदान देगी।
जिले की ओर से उपायुक्त ने किया सरकार का धन्यवाद
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिला को 72 करोड़ रुपये की सौगात पर धन्यवाद करते हुए कहा कि ये विकास परियोजनाएं फतेहाबाद जिले को विकास की एक नई दिशा देंगी। उन्होंने जिला में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा और तय समय में इन विकास परियोजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक नृपेंद्र श्योराण, जिला प्रधान वेद फुलां, एडीसी डॉ. सुभीता ढाका, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, गुलशन हंस, लक्ष्मण नापा, भीम लांबा, जयदीप बराला, दर्शन नागपाल, रामराज मेहता, आत्म प्रकाश मेहता, कृष्ण नैन, कंवल चौधरी, प्रवीण जोड़ा, जगदीश शर्मा, द्रुगेश अरोड़ा, जीतू फुलां, राजेंद्र प्रजापति, बनवारी लाल गहलोत, डीडीपीओ अनुभव मेहता, डीआरओ राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्नोई, कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह, एसआर राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed