फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हैडिंग....बराला के गोद लिए गांव में बसों की संख्या पांच से घटकर हुई एक, पहले से बदतर हुए हालात

हैडिंग....बराला के गोद लिए गांव में बसों की संख्या पांच से घटकर हुई एक, पहले से बदतर हुए हालात

Tue, 18 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हैडिंग....बराला के गोद लिए गांव में बसों की संख्या पांच से घटकर हुई एक, पहले से बदतर हुए हालात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से रोडवेज में शुरू किया गया जीरो ओवरटाइम विभाग के गले की फांस बनता जा रहा है। जब से जीरो ओवरटाइम शुरू किया गया है, यात्रियों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। जीरो ओवरटाइम के आदेश अब खुद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के गोद लिए गांव ढाणी सांचला पर ही भारी पड़ गए हैं। सरकार के आदेशों के बाद हुई एडजस्टमेंट में ढाणी सांचला में फतेहाबाद रोडवेज की महज एक ही बस जा रही है जबकि इससे पहले पांच बसें ढाणी सांचला का रोजाना चक्कर लगाती थी।
पिछले लंबे समय से हिसार व सिरसा रूट के लिए बसों की कमी को दूर करने के लिए रोडवेज के अधिकारियों ने नया रोटेशन बनाकर लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के समय में बदलाव के साथ-साथ उनके फेरे भी घटा दिए। अधिकारियों का तर्क था कि लोकल रूटों पर जिन बसों के फेरे घटाए जाएंगे उन्हें हिसार और सिरसा के लिए चलाया जाएगा, लेकिन लोकल रूटों की बसें कम करने के बाद भी हिसार रूट की समस्या का समाधान नहीं हुआ बल्कि लोकल रूटों पर भी यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। लोकल रूटों के रोटेशन व समय बदलने से सबसे अधिक परेशानी यदि किसी को आ रही है तो वे हैं स्कूल व कालेज के छात्र-छात्राएं। सोमवार को लोकल रूटों का नया टाइम टेबल लागू होने के साथ ही कई गांवों में बसों के फेरे कम होने के कारण विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

काजल व कुम्हारिया के विद्यार्थी बोले, नहीं आती 8 बजे वाली बस, कैसे पहुंचें कालेज
गांव काजल के सोनू, विकास व कुम्हारिया के अशोक व महावीर ने बताया कि सुबह 8 बजे वाली बस पिछले तीन दिनों से गांव कुम्हारिया में नहीं आ रही है जिस कारण 9 बजे वाली बस में भारी भीड़ होने के कारण लड़कियों को सफर करने में भारी परेशानी हो रही है। ऐसे ही काजल के लड़कों सोनू-विकास आदि ने कहा कि 2 बजे वाली बस गांव में नहीं जाने के कारण वे पिछले 1 घंटे से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बस नहीं चलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआई से मिले विद्यार्थी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने भूना खंड के गांव ढ़ाणी सांचला को गोद लिया हुआ है। बसें ना मिलने से परेशान गांव सांचला व ढाणी भोजराज के छात्र सोमवार को डीआई से मिले और बसें गांव में नहीं जाने का कारण पूछा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। गांव भोजराज निवासी मंदीप ने बताया कि पहले उनके गांव में दिन में 5 बार रोडवेज की बस जाती थी लेकिन पिछले तीन दिनों से केवल एक ही बस जा रही है जिस कारण उसमें अधिक भीड़ होने से मारामारी बनी रहती है।
मानावाली में नहीं जाती बस, रोज 1 किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर छात्राएं
भट्टू खंड के गांव मानावाली में रोडवेज की बस नहीं जाने के कारण गांव की करीब 20 छात्राएं रोजाना 1 किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर हैं। बस की समस्या को लेकर सोमवार को गांव मानावाली के सैन समाज के प्रधान महावीर सिंह जब टीएम सुभाष मोंगा से मिले तो उन्होंने कहा कि आप पहली बार आए हैं, आज ही समाधान हो जाएगा। इस पर महावीर सिंह ने कहा कि वह 5 बार विभाग के अधिकारियों से मिल चुका है, हर बार उसे यही कहकर वापस भेज दिया जाता है कि कल बस आ जाएगी, लेकिन आजतक बस नहीं आई। महावीर की इस बात का तुरंत संज्ञान लेते हुए टीएम ने डीआई हनुमान सिंह को गांव मानावाली में बस भेजने के निर्देश दिए।
हिसार रूट पर परेशानी और बढ़ी, नहीं मिल रही बसें
जीरो ओवरटाइम लागू होने के बाद से ही हिसार रूट पर परेशानी बनी हुई है। भरसक प्रयास करने के बाद भी रोडवेज के अधिकारी हिसार रूट पर बसों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। हिसार रूट की समस्या का समाधान करने के लिए विभाग ने सभी लोकल रूटों का समय बदल दिया लेकिन फिर भी समस्या पहले जैसी ही बनी हुई है। इस संबंध में जब भी रोडवेेज टीएम सुभाष मोंगा से पूछा जाता है तो उनके पास बस यही जवाब होता है कि दूसरे जिलों से बसें नहीं आने के कारण परेशानी है।

वर्जन
जीरो ओवरटाइम के लिए हिसार-सिरसा रूट पर फेरे बढ़ाने के लिए लोकल रूटों पर टाइमटेबल में बदलाव किया गया है। इस कारण अगले दो दिन तक ग्रामीण रूटों पर परेशानी संभव है। इसके बाद पूरी व्यवस्था सुचारू हो जाएगी। दूसरे जिलों से बसों के कम आने के कारण ये समस्या ज्यादा बढ़ी है।
सुभाष मोंगा, टीएम रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed