फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आमने सामने टकराए दो बाइक, दो युवकों की मौत

आमने सामने टकराए दो बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 17 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
आमने सामने टकराए दो बाइक, दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। चंडीगढ़-फतेहाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित गांव भिरडाना के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे भाजपा नेता डा. विरेन्द्र सिवाच ने दोनों को अपनी गाड़ी से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन दोनों युवक दम तोड़ चुके थे। सदर पुलिस ने परिजनों के बयान लेने के बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के शिकार हुए युवकों में एक फतेहाबाद के अशोक नगर व दूसरा गांव खजूरी जाटी का रहने वाला था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद का अशोक नगर निवासी बंटी (20) अविवाहित था तथा गांव झलनियां में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने का काम करता था। शनिवार रात को वह अपना काम खत्म कर फतेहाबाद आ रहा था। वहीं खजूरी जाटी निवासी सुरेश (19) भी अविवाहित है तथा भिरडाना आईटीआई कालेज से डिप्लोमा कर रहा था। वह किसी काम से फतेहाबाद आया हुआ था। रात को सुरेश अपना काम निपटाने के बाद बाइक से अपने गांव खजूरी जाटी जा रहा था। बताया गया है कि चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर गांव भिरडाना के मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

डा. सिवाच ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
इस दौरान जब दोनों घायल युवक सड़क पर पड़े थे और एंबुलेंस के आने में देरी हो रही थी तो भूना से फतेहाबाद आ रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.विरेन्द्र सिवाच ने दोनों को अपनी गाड़ी से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सदर पुलिस ने इस संबंध में मृतक बंटी के पिता की शिकायत पर सुरेश के खिलाफ तथा सुरेश के चाचा की शिकायत पर बंटी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी को होनी थी बंटी की शादी
बतरा कालोनी निवासी बंटी की 15 फरवारी को शादी होनी थी। जिसके लिए परिवार में तैयारियां चल रही थी। लेकिन अचानक ऐसी खबर आने से घर में मातम पसर गया।
वर्जन
देर रात कंट्रोल रूम से भिरडाना मोड़ पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। दोनों मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। ’ - आत्माराम बिश्नोई, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed