फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद जिले के विकास के लिए भेजी 5 करोड़ 80 लाख की राशि : सांसद

फतेहाबाद जिले के विकास के लिए भेजी 5 करोड़ 80 लाख की राशि : सांसद

Tue, 23 Oct 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद जिले के विकास के लिए भेजी 5 करोड़ 80 लाख की राशि : सांसद
जिले के विकास के लिए भेजी 5 करोड़ 80 लाख की राशि : सांसद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी के चेयरमैन व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त एवं सदस्य सचिव डॉ. जेके आभीर, सीईओ डॉ. जयवीर यादव, कमेटी के सदस्यगण व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सरदार चरणजीत सिंह रोड़ी ने कहा कि सभी विभाग करवाए गए विकास कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र कार्यालय में भिजवाएं ताकि नये कार्यों के लिए राशि जारी करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि 16वीं लोकसभा में विकास कार्य हेतु 180 कार्यों के लिए 5 करोड़ 80 लाख रुपये जिला फतेहाबाद को दिए गए व राशि संबंधित विभागों को विकास कार्यों हेतु भेज दी गई है जिसमें से 5 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि खर्च हो चुकी है तथा जिसमें से 155 विकास कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र अतिरिक्त उपायुक्त, सिरसा को भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यों के अतिरिक्त 1 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि इसी माह प्राप्त हुई है जिसे संबंधित विभागों को वितरित करने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव तुरंत भिजवाए ताकि उन पर कार्य शुरू किया जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने कहा कि जिला में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीडीपीओ अनुभव मेहता, डीईओ दयानंद सिहाग, डीडीए डॉ बलवंत सहारण, डीडीएएच डॉ. काशी राम, उप निदेशक डीआईसी गुरप्रताप सिंह, कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह, एनआर राणा, सीएमओ डॉ मनीष बंसल, ईओ अमन ढांडा, बीडीपीओ सोमबीर कादियान, रविंद्र दलाल, नरेंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी नरेश कुहाड़, गुरदीप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास उषा ग्रोवर, समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed