{"_id":"5b04747c4f1c1bd5408b7476","slug":"151527018620-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की समस्याओं को माकपा 30 को देगी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की समस्याओं को माकपा 30 को देगी धरना
Updated Wed, 23 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर माकपा 30 को देगी धरना
अमर उजाला ब्यूरो
भूना। बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 30 मई को बिजली निगम कार्यालय, भूना के सम्मुख धरना दिया जाएगा। यह निर्णय आज मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी भूना लोकल कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में चर्चा की गई कि भूना बिजली विभाग के कार्यालय में लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लम्बे समय तक मामले लंबित पड़े रहते हैं। अधिकारी से सम्पर्क करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में भारी रोष है। इन समस्याओं का समाधान करवाने की मांग को लेकर पार्टी द्वारा बिजली निगम कार्यालय के सम्मुख 30 मई को एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जनएकता अधिकार आंदोलन के तहत 23 मई को करनाल में किए जाने वाले राज्य स्तरीय प्रतिरोध प्रदर्शन में भी भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामस्वरूप ढाणी गोपाल, धर्मपाल जाण्डली, ओमनाथ, अंग्रेज सिंह बुआन, ओमप्रकाश अनेजा, मुकेश डूल्ट, ओमप्रकाश ढाणी सांचला, जिला सचिव जगतार सिंह ने भी भाग लिया।