फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बिजली कर्मचारी 25 को काले बिल्ले लगाकर करेंगे दो घंटे की हड़ताल: अजय वशिष्ठ

बिजली कर्मचारी 25 को काले बिल्ले लगाकर करेंगे दो घंटे की हड़ताल: अजय वशिष्ठ

Wed, 23 May 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी 25 को काले बिल्ले लगाकर करेंगे दो घंटे की हड़ताल: अजय वशिष्ठ
बिजली कर्मचारी 25 को काले बिल्ले लगाकर करेंगे हड़ताल: अजय वशिष्ठ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपरिषद व अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल मंगलवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गई। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता प्रधान ओमप्रकाश लोट ने की व संचालन राजाराम टाक ने किया। 14 दिन से हड़ताल जारी रहने और सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों के प्रति कोई सुध न लेने से कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष अजय वशिष्ठ ने नगरपरिषद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली कर्मचारी आंदोलन में तन-मन-धन से साथ हैं। नगरपालिका व फायर बिग्रेड कर्मचारियों के समर्थन में बिजली कर्मचारी 25 मई को काले बिल्ले लगाकर दो घंटे हड़ताल करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह, दलित अधिकार मंच के जिला प्रधान बेगराज ने मांग की कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, ठेकाप्रथा बंद हो तथा अग्निशमन सेवा कर्मचारियों को समायोजित कर इन्हें पक्का किया जाए। धरने को अग्निशमन सेवा संघ के जिला प्रधान सतबीर सिंह सहारण, वाल्मीकि समाज से राजकुमार पारचा, ओमप्रकाश चड्ढा, पूर्व प्रधान महेन्द्र कुमार रत्ति के अलावा सत्यवान टाक, ब्रह्मपाल, सुरेन्द्र गोरखपुरिया, नरेश राणा, लखन रत्ति, सतपाल, इन्द्र सिंह फायरमैन, संजय, कपिल फायरमैन सहित अनेक कर्मचारी व जनसंगठनों के कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए।
03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed