फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   खबरें छपीं तो हरकत में आया शिक्षा विभाग, शौचालय के सामने मिड-डे मील मामले में डीईईओ पहुंची स्वामीनगर स्कूल

खबरें छपीं तो हरकत में आया शिक्षा विभाग, शौचालय के सामने मिड-डे मील मामले में डीईईओ पहुंची स्वामीनगर स्कूल

Mon, 27 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें छपीं तो हरकत में आया शिक्षा विभाग, शौचालय के सामने मिड-डे मील मामले में डीईईओ पहुंची स्वामीनगर स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अब स्वामी नगर प्राइमरी स्कूल के बच्चों को शौचालय के आगे बना मिड-डे मील में नहीं खाना होगा और जिन स्कूलों में मिड-डे मील के लिए राशन नहीं पहुंचा है, उन स्कूलों से भी राशन की डिमांड की गई है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि अगर वह मंगलवार तक राशन की डिमांड भेज देते हैं तो उन्हें एक दिसंबर तक राशन की आपूर्ति करा दी जाएगी। दरअसल 'अमर उजाला ' द्वारा 24 नवंबर और 26 नवंबर को विशेष खबरों के द्वारा जिले के स्कूलों में मिड-डे मील के दयनीय हालातों पर विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की थीं, जिसके बाद उपायुक्त हरदीप सिंह ने इन मामलों पर जिला मौलिक शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी थी।
उपायुक्त कार्यालय द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद सोमवार सुबह ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई पहले स्वामीनगर स्थित प्राइमरी स्कूल में पहुंचीं और शौचालय के आगे खाना बनने एवं बंटने की जांच की। स्कूल प्रबंधन ने डीईईओ को इसका कारण जगह की कमी बताया। लेकिन डीईईओ ने साफ किया कि तुरंत प्रभाव से खाना बनाने की जगह बदली जाए और इसके बाद उन्होंने स्कूल के दूसरे कोने पर मिड-डे मील बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने ठाकर बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल का भी निरीक्षण किया और छत पर मिड-डे मील बनाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां भी जगह की कमी बताई गई। इसके बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों स्कूलों की जांच रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेज दी।
विज्ञापन

उधर स्वामीनगर, शहीदांवाली, बोदीवाली, तामसपुरा सहित एक दर्जन स्कूलों में मिड-डे मील का राशन नहीं पहुंचने के मामले में कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने इन स्कूलों को पत्र जारी कर दोबारा राशन की डिमांड भेजने के आदेश जारी किए हैं। इतना ही नहीं, बीईओ ने निर्देशों में कहा है कि अगर ये स्कूल मंगलवार तक राशन की डिमांड भेज देते हैं तो पूरी संभावना है कि उन्हें एक दिसंबर तक मिड-डे मील के राशन की आपूर्ति करा दी जाए। हालांकि इससे पहले यह कहा जा रहा था कि अब जनवरी माह के बाद ही स्कूल मिड-डे मील के राशन की डिमांड भेज सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'स्वामी नगर और ठाकर बस्ती प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया गया है। स्वामीनगर स्कूल में अब शौचालय के आगे मिड-डे मील नहीं बनेगा। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है। इसके अलावा ठाकर बस्ती स्कूल में भी मिड-डे मील छत पर बन रहा है, वहां भी व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जाएगा।’

संगीता बिश्नोई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।

'जिन स्कूलों में मिड-डे मील के लिए राशन नहीं है, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे दोबार डिमांड भेज दें। अगर वह मंगलवार तक मिड-डे मील राशन की डिमांड भेज देते हैं तो एक दिसंबर तक उन्हें राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा।’
कुलदीप सिहाग, खंड शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed