फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   14 thousand people got the vaccine at 31 places

31 स्थानों पर 14 हजार लोगों को लगी वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
14 thousand people got the vaccine at 31 places
वैक्सीनेशन कैंप में आए लोग। संवाद - फोटो : Fatehabad
जिले में शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत 31 जगहों पर शिविर लगाए गए। सभी जगहों पर 14242 लोगों को कोरोना बचाव के लिए डोज दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 10 हजार डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य से 4 हजार ज्यादा को डोज दी गई। इनमें स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर की संख्या सिर्फ 18 ही रही। बाकी सभी लोग सामान्य श्रेणी के थे। 18 से 44 आयु वर्ग के 7345 लोगों ने प्रथम डोज लगवाई। वहीं 1200 से ज्यादा लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया हुआ है। अब तक जिले में 2 लाख 72 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लग चुकी है। वहीं दूसरी डोज 64415 लोगों को लग चुकी है। इस तरह कुल 3 लाख 36 हजार 420 डोज जिले भर में लगाई जा चुकी हैं। वैक्सीनेशन अभियान के शुरुआती दिनों में लोगों में कुछ भय था। कई तरह की अफवाहें चल रही थीं जिसके चलते लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे। अब लोग खुद ही वैक्सीन के लिए आ रहे हैं। शनिवार को लगे शिविरों में खूब भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

कोट
वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में काफी जागरूकता आई है। अब लोग शिविरों में खुद ही वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन किया जाए। शनिवार को 14 हजार लोगों को वैक्सीन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुनीता सोखी, डिप्टी सिविल सर्जन, फतेहाबाद।

कैंप में वैक्सीन लगवाती महिला। संवाद

कैंप में वैक्सीन लगवाती महिला। संवाद- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed