{"_id":"5bcf6319bdec2269377f6e0e","slug":"131540317977-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को कमजोर करने के लिए सरकार की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को कमजोर करने के लिए सरकार की कवायद तेज
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सरकार ने सख्ती दिखा दी है। सरकार किसी भी सुरत में रोडवेज कर्मचारियों के सामने झुकना नहीं चाहती है और इसी के तहत मंगलवार देर शाम को ही आउटसोर्सिंग पॉलिसी-1 के तहत चालकों को टेस्ट के लिए भी बुला लिया गया। टेस्ट देने के लिए फतेहाबाद डिपो पर 42 अभ्यर्थी पहुंचे और समाचार लिखे जाने तक 19 में से 15 अभ्यर्थी टैस्ट में पास हो गए। अन्यों का देर रात तक टेस्ट चलता रहा। फतेहाबाद के जीएम शंभू राठी ने इसकी पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार ने रोडवेज बसों के सुचारू संचालन के लिए अपनी ओर से कवायद तेज कर दी है। आऊटसोर्सिंग पॉलिसी-2 के तहत रोडवेज में चालक व परिचालकों की भर्ती के लिए तो पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, लेकिन अब देरी ना करते हुए सरकार ने आऊटसोर्सिंग पॉलिसी-1 के तहत चालकों की सीधी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम को आरटीए के माध्यम से 42 अभ्यर्थियों को फतेहाबाद बस डिपो पर बुलाया गया। इनका बाकायदा टेस्ट लिया गया है। रोडवेज के जीएम शंभू राठी ने बताया किर रोडवेज की बसों को चलाने के लिए इन अभ्यर्थियों के टेस्ट लिए जा रहे हैं। अभी तक 19 में से 15 अभ्यर्थी पास हो चुके हैं और शेष का टेस्ट जारी है, जो देर रात तक चलेगा। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी टेस्ट पास कर लेंगे, उनको ड्यूटी ज्वाइन करवा दी जाएगी।