फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शुगर मिल चलाने की मांग को लेकर किसानों को मिला दुकानदारों व व्यापारियों को समर्थन

शुगर मिल चलाने की मांग को लेकर किसानों को मिला दुकानदारों व व्यापारियों को समर्थन

Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल चलाने की मांग को लेकर किसानों को मिला दुकानदारों व व्यापारियों को समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
शुगर मिल चलाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में भूना तीन घंटे तक लगातार पूर्ण रूप से बंद रहा। किसानों के साथ व्यापारियों व दुकानदारों ने भी शुगर मिल चलाने की मांग का समर्थन किया। समिति के सदस्यों ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को ज्ञापन सौंपकर शुगर मिल भूना को चलाने की मांग की। किसानों के भूना बंद आह्वान पर शहर में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। किसानों ने शहर में नारे लगाते हुए दुकानदारों से समर्थन की अपील की। जिस पर भूना के कुलां रोड़, उकलाना रोड़, नया बाजार व टोहाना रोड़ की दुकाने लगातार तीन घंटो तक बंद रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने शहर में जलूस निकालने के बाद शहीद भगत सिंह पार्क में भारी मात्रा में एकत्रित हुए। सैकड़ों की संख्या में आसपास के गांवों के किसानों व शहर के लोगों ने नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम सभा में इनेलो, कांग्रेस, बसपा, किसान सभा व मार्क्सवादी पार्टी ने खुलकर समर्थन दिया।
आगे भी भूख हड़ताल जारी
कार्यक्रम सभा के अध्यक्ष का. कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया ने कहा कि किसानों की भूख हड़ताल का क्रम जारी रहेगा। जो प्रत्येक गांवों से पांच-पांच किसान भूख हड़ताल पर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को बड़ा रूप देकर शुगर मिल चलाने का सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इनेलो के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि शुगर मिल चलाने की मांग को लेकर वह विधान सभा में मुद्दा उठाएंगे और इससे पहले भी उन्होंने पार्टी के साथ मिलकर शुगर मिल चलाने की मांग रखी थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने मामला कोर्ट में होने का हवाला देकर अपना पिछा छुड़वाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। मौके पर इनेलो के जिलाध्यक्ष बलविन्द्र सिंह कैरो, पूर्व विधायक का. हरपाल सिंह, मोलू राम रूलहानिया, का. रामस्वरूप ढाणी गोपाल, तजेंद्र सिंह रतिया, मनदीप सिंह नथवान, चांदीराम कड़वासरा, बलजीत सिंह यादव, रामनारायण बिश्रोई, सरदार करनैल सिंह कुलां, कृष्ण कुमार धारनिया, राजबीर सोनी, सरदार मोहन सिंह दिवाना, कोर सिंह धारसूल, जिले सिंह जाखड़, भूप सिंह, बलबीर सिंह दहिया ढाणी डूल्ट, उमराव सिंह, धर्मपाल राव, का. बलवंत सिंह, पवन कुमार धारनिया, बिटु मुंजाल, खरैती लाल छोकरा, अंानद वीर गिल्लाखेड़ा, शेर सिंह बैजलपुर, राजेंद्र सिंह पूर्व सरपंच जांडली, मास्टर चिमन लाल, पवन कुमार दहिया, नथूराम आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन

शहर में जलूस निकला तो दुकानों के गिरे शटर
भूना बंद में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। जैसे ही लोग एकत्रित होकर बाजार में निकले तो दुकानों के शटर उनके समर्थन में गिरते गए। भूना की प्रत्येक दुकान ऐतिहासिक रूप से बंद हुई। जिससे प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ गया और किसान, मजदूर, व्यापारी एकता के नारे लगाते हुए अनाज मंडी से शहीद भगत सिंह पार्क कुलां रोड़ पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी थी सतर्क
थाना प्रभारी आत्मा राम बिश्रोई के नेतृत्व में भारी पुलिस बल शहर में तैनात था। प्रदर्शनकारियों द्वारा किसी प्रकार का शहर में धक्काशाही व उत्पात ना हो, इसलिए विशेष रूप से पुलिस कर्मी नजर टिकाए हुए थे। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने मात्र माईक के द्वारा अपील करने के साथ ही दुकानदारों ने उनका सहयोग व समर्थन किया। पुलिस के कर्मचारी शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात थे।

मिल चलाने के पक्ष में हूं : बराला
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को जब ज्ञापन सौंपा गया तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि वह मिल चलाने के पक्षधर हैं। इससे उनके जिले में किसानों की समस्या का समाधान होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया है कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे और समिति को भी मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिल चले इसके लिए प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed