{"_id":"5a5e43784f1c1b805a8b457a","slug":"131516127096-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतिया में 5 वर्षीय बच्चे से कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में 5 वर्षीय बच्चे से कुकर्म
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव महमड़ा में एक युवक द्वारा नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र को परिजनों द्वारा उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। छात्र के पिता ने जहां इस मामले को लेकर संबंधित महमड़ा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत की है, वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर थाना में भी सूचना दी गई है। पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि उसका 5 वर्षीय बेटा अपने अन्य रिश्तेदार के साथ गांव में ही अपने ताऊ के घर में गया था तो कुछ समय पश्चात ही वह अकेला वापस घर आ रहा था। आरोप लगाया कि जब वह घर के समीप पहुंचा तो रास्ते में ही एक 22 वर्षीय युवक ने उसको बाजू से पकड़ लिया और साथ की गली में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। जांच के तहत पुलिस के समक्ष ये भी सूचना आई है कि जिस युवक ने छात्र के साथ कुकर्म किया है वह मंदबुद्धि है और काफी समय से गांव की गलियों में ही रहता है।