{"_id":"5bcf630bbdec226975788933","slug":"121540317963-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में एक और चिटफंड कंपनी का खुलासा, 44 लाख की ठगी का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में एक और चिटफंड कंपनी का खुलासा, 44 लाख की ठगी का आरोप, मामला दर्ज
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। लोगों को तीन गुणा पैसे देने का झांसा देकर ठगी करने वाली एक और चिटफंड कंपनी का खुलासा हुआ है। एएचएन नामक कंपनी पर फतेहाबाद निवासी भले राम ने शहर के करीब 100 लोगाें को अपने जाल में फंसाकर 44 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने एएचएन नामक कंपनी के दो निदेशकों अमित कुमार व हरेश कुमार निवासी नजफगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार पुत्र भलेराम निवासी शिव नगर ने बताया कि कुछ दिन पहले एएचएन नेटवर्किंग कंपनी के दो मालिक अमित कुमार व हर्ष कुमार निवासी नजफगढ़ फतेहाबाद आए थे। उसके किसी जान-पहचान वाले ने दोनों से उसकी मुलाकात करवाई थी। आरोप है कि दोनों ने सुनील को झांसे में लेते हुए ये कहा कि उनकी कंपनी एक आनलाइन कंपनी खोल रही है और इस कंपनी से जुड़ने पर लोगों को तीन गुणा तक पैसे दिए जाएंगे।
सुनील ने बताया कि कंपनी के अमित व हरेश की ही विभिन्न नाम से 17 हजार 80, 59 हजार व 70 हजार 800 की आईडी हैं। उसने बताया कि उक्त लोगों की बातों में आकर उसने करीब 6-7 लाख रुपये कंपनी में निवेश कर दिए। सुनील के अनुसार उसके कहने पर शहर के 100 से अधिक लोगों ने इस कंपनी में 44 लाख 43 हजार 17 रुपये का निवेश किया। सभी रुपये कंपनी के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवाए गए। उसने बताया कि थोड़े दिन तो कंपनी ने उन्हें रुपये भेजे, लेकिन उसके बाद भेजने बंद कर दिए। सुनील के अनुसार कंपनी के एमडी आदि को बदल दिया। जब उन्होंने पैसे की मांग की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में सुनील के बयानों के आधार पर दो निदेशकों अमित कुमार व हर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
----------------
फ्यूचर मेकर के निवेशक ने की पैसे दिलाने की मांग
उधर दूसरी ओर फ्यूचर मेकर कंपनी के एक और निवेशक ने अब पुलिस को शिकायत देकर उसके पैसे वापस दिलवाने की मांग की है। स्थानीय संन्यास आश्रम रोड निवासी नरेश सोनी ने फ्यूचर मेकर कंपनी के प्रमोटर ईश कुमार निवासी टोहाना, कंपनी के सीएमडी राधेश्याम निवासी शीशवाल, एमडी बंसी सिहाग निवासी टिब्बी व डायरेक्टर सुंदर सैनी निवासी चिंदड़ पर उससे ठगी करने का आरोप लगाया है। नरेश सोनी ने बताया कि उसने प्रमोटर के कहने पर इस कंपनी में 1 लाख 80 हजार रुपये निवेश किए थे। बाद में पता चला कि कंपनी के सभी प्रोडक्ट घटिया किस्म के हैं। जब उसने रुपये वापिस मांगे तो उक्त लोगों ने उसे करीब 89 हजार रुपये वापिस कर दिए, लेकिन शेष राशि हड़प गए। नरेश सोनी ने आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की है।
वर्जन
शिवनगर निवासी सुनील की शिकायत पर एएचएन नामक कंपनी के दो निदेशकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फ्यूचर मेकर के खिलाफ भी एक और शिकायत आई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है।
- जगदीश चंद्र, सिटी एसएचओ फतेहाबाद।