फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फुलां व कार्यकर्ताओं ने स्वदेश लौटने पर मुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत

फुलां व कार्यकर्ताओं ने स्वदेश लौटने पर मुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत

Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
फुलां व कार्यकर्ताओं ने स्वदेश लौटने पर मुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
यूनाइटेड किंगडम और इजराइल की सात दिवसीय यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वदेश लौटने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने दौरे को आशानुरूप सफल बताया है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड किंगडम व इजराइल की सात दिवसीय यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में निवेश को और अधिक गति देने विशेषकर कृषि क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में कार्य योजनाओं को आगे बढ़ाना था। कई स्तरों की बैठकों में कृषि क्षेत्र में विशेषकर बागवानी व सूक्ष्म सिंचाई से संबंधित इजराइल के साथ पहले से चल रहे विभिन्न कार्यों को ओर अधिक गति देने बारे बातचीत हुई है। फतेहाबाद से मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष प्रीतम शर्मा, मंडल महामंत्री लख्मी शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र भाटिया, पार्षद शम्मी ढींगड़ा, खेल प्रकोष्ठ संयोजक राकेश भाम्बू, बनवारी गहलौत, रामसिंह मांझू, कुलवंत सालमखेड़ा व आईटी सेल इंचार्ज कंवल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed