फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एसवीएम स्कूल की प्रिंसीपल नीरू सैनी बनी जिला प्रधान

एसवीएम स्कूल की प्रिंसीपल नीरू सैनी बनी जिला प्रधान

Thu, 18 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
एसवीएम स्कूल की प्रिंसीपल नीरू सैनी बनी जिला प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एसवीएम स्कूल की पिंसिपल नीरू सैनी को जिला फतेहाबाद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। एसवीएम स्कूल की प्रवक्ता शालु लूथरा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद तथा प्रदेश अध्यक्ष रेनुका सूद द्वारा पत्र भेज कर नीरू सैनी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होंने बताया कि प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर का स्कूल संगठन है, जो शिक्षा के साथ साथ बच्चों के वेलफेयर पर भी बल देता है। नीरू सैनी ने अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार जताया। नीरू सैनी की नियुक्ति पर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव बलदेव सैनी, प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के ब्लाक प्रधान सुरेश आर्य, शहरी प्रधान धर्मपाल सैनी, प्रमुख समाजसेवी डा. शिव सचदेवा, राजेश कुमार, संदीप कम्बोज, वीर चंद मैनी, मीनु बांगा, कम्प्यूटर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पाहवा, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के संरक्षक रमेश गोयल, शहरी प्रधान राजेंद्र ठकराल सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed