{"_id":"5a5ba4b94f1c1b67268b46c4","slug":"121515955385-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के गैंगरेप हत्या कांड के विरोध में माकपा फूंकेगी सरकार व पुलिस का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के गैंगरेप हत्या कांड के विरोध में माकपा फूंकेगी सरकार व पुलिस का पुतला
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। कुरुक्षेत्र की 11वीं कक्षा की नाबालिग लड़की का गैंगरेप कर हत्या करने के जघन्य मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने के विरोध स्वरूप मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 15 जनवरी को रतिया में सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकेगी। यह जानकारी देते हुए पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य छत्रपाल सिंह, रामचंद्र सहनाल, रमेश रताखेड़ा व सुखविंद्र सिंह महमड़ा ने बताया कि हरियाणा में लूटपाट, डकैती, अपहरण व बलात्कार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं और पुलिस प्रशासन का अपराधियों को कोई खौफ नहीं रह गया है। स्कूलों में पढ़ने जाने वाली नाबालिग छात्राएं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। 11वीं की छात्रा को गैंगरेप के बाद हत्या कर उसकी लाश को जींद के पास फैंक दिया गया। जिसकी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है और हरियाणा सरकार व पुलिस प्रशासन से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग करती है। प्रशासन की नाकामी के विरोध में 15 जनवरी को पार्टी द्वारा शहीद भगत सिंह चौक में सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर रोष जताया जाएगा। वहीं 15 व 16 जनवरी को रतिया की उधम सिंह धर्मशाला में होने जा रहे जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों के लिए जायजा लिया गया।