{"_id":"5af5e8d04f1c1bd9408b483f","slug":"111526065360-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना पीएनडीटी मामले में क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी, जेल में डील करने वाला सुखा काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना पीएनडीटी मामले में क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी, जेल में डील करने वाला सुखा काबू
Updated Sat, 12 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना पीएनडीटी मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
टोहाना व फतेहाबाद में बहुचर्चित रहे पीएनडीटी मामले में स्टेट क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी सुखा निवासी हिजरावां कलां को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि सुखदेव वही शख्स है, जिसकी जेल में बंद होने के दौरान डॉ. अशोक से डील हुई थी और सुखा ने जेल से बाहर आने के बाद संजय सुरा से मुलाकात की थी। बाद में इन आरोपियों ने डा. अशोक व डा. रणधीर से 1 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। पुलिस ने इस मामले में बीते दिन ही इंस्पेक्टर प्रवीर सहित दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी सुखा उर्फ सुखदेव को फतेहाबाद शहर से ही स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है।
यह था मामला
18 सितंबर 2016 को टोहाना में दर्ज लिंग जांच के मामले में टोहाना पुलिस ने इंस्पेक्टर प्रवीर कुमार के नेतृत्व में दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मोटा लेनदेन कर आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। इस मामले में पकड़े गए समाणा निवासी डा. अशोक कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एसपी समेत कई बिचौलियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया में ये मामला उछलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर डीजीपी ने तत्कालीन आईजी हिसार अमिताभ ढिल्लो के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी, जिसमें एसपी हांसी प्रतीक्षा गोदारा व डीएसपी जोगेंद्र सिंह को टीम को शामिल किया गया था। डीएसपी जोगेंद्र सिंह ने अपनी जांच में व एफआईआर में लिखा था कि उसने डा. अशोक कुमार, एसपी ओपी नरवाल, ड्राइवर जसबीर सिंह से पूछताछ के बाद सामने आया कि पीएनडीटी एक्ट के तहत दर्ज मामले के बाद अनेक लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में बिना किसी कार्रवाई के उन्हें छोड़ दिया गया।