{"_id":"5a1c4c494f1c1b193e8b53bb","slug":"111511803977-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता महोत्सव समारोह आज से, डीसी का दावा, सारी तैयारियां पूरी, सांसद चंद्रा करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता महोत्सव समारोह आज से, डीसी का दावा, सारी तैयारियां पूरी, सांसद चंद्रा करेंगे शुभारंभ
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
गीता दुनिया का सबसे महान ग्रंथ है। जीवन में सफलता का राज गीता से ही मिलता है। यह बात उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में प्रेसवार्ता मेें कही। उपायुक्त ने कहा कि इस समारोह को लेकर खुशी और हर्षोल्लास का माहौल है। तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में अनेक सामाजिक-धार्मिक व स्वयसेवी संगठन के साथ जुड़ रही है। प्रशासन आमजन की भागीदारी इसमें सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय गीता महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अधिकारियों की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई है। उन्होंने जिला के आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे तीन दिवसीय गीता महोत्सव में पहुंचकर संदेश लें।
उन्होंने बताया कि 28 नंवबर को स्थानीय पंचायत भवन में गीता से जुड़ी अनेक प्रकार के संदेशों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं, जिसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा करेंगे। 29 नंवबर को विद्वानों द्वारा गीता विषय पर व्याख्यान दिए जाएंगे और 30 नंवबर को 12 बजे अष्टादश श्लोक उच्चरण होगा और इसके बाद दोपहर 2 बजे नगर शोभा यात्रा निकलेंगी और सायं 6 बजे समापन समारोह में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना विधायक सुभाष बराला पुरस्कार वितरण करेंगे। उन्होंने बताया कि तीनों दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा जिसमें स्कूली बच्चों सहित दिल्ली व चंडीगढ़ से आए हुए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
उपायुक्त ने कहा कि आज समाज में जो विकृति हुई है उसका एक कारण धार्मिक ग्रंथों के ज्ञान का अभाव भी है। उन्होंने कहा कि युवाओं खासकर स्कूल व कॉलेज के छात्रों में गीता के ज्ञान को दिया जाना आवश्यक है, ताकि वह अच्छाई व बुराई को समझ सके और एक सफल नागरिक का दायित्व निभाएं। गीता का ज्ञान घर-घर तक पहुंचे और लोग इस महान ग्रंथ के संदेश को ग्रहण करके अपने बेहतर संस्कार पैदा करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गीता ऐसा ग्रंथ है जो हमें धर्म के साथ जोड़ता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे अनेक महान व्यक्ति हुए हैं जिन्होंने गीता को अपने जीवन में डाला है और समाज व राष्ट्र के लिए महान कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि अनेक ऐसे उदाहरण दुनिया में हैं कि गीता जीवन में बदलाव का एक महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ बना है। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की कि वे इस समारोह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और गीता का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं। इस अवसर पर एसडीएम सतबीर सिंह जांगू, नगराधीश देवीलाल सिहाग, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।