फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11-year-old boy dies of dengue scare in Tohana

टोहाना में डेंगू आशंकित 11 वर्षीय बालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
11-year-old boy dies of dengue scare in Tohana
ेहाना की बाजीगर कॉलोनी में सर्वे के दौरान लारवा मिलने पर दवाई डालते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। टोहाना शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित बाजीगर मोहल्ला में डेंगू आशंकित 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं, फतेहाबाद शहर में भी छह और आठ साल के बालक व दस साल की बालिका सहित पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जिले में डेंगू के केस बढ़कर 77 हो गए हैं।
विज्ञापन

टोहाना में डेंगू आशंकित बालक की मौत की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। विभाग की टीम द्वारा बाजीगर मोहल्ला के 75 घरों का सर्वे किया गया। टीम ने मोहल्ले में फॉगिंग करवाने के साथ-साथ लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने 2969 घरों में सर्वे किया। इस दौरान आठ घरों में लारवा पाया गया। इन घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बाजीगर मोहल्ले में एक जगह मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग के पास सूचना आने के बाद एमपीएचडब्ल्यू विकास कुमार की टीम ने शुक्रवार सुबह कॉलोनी में सर्वे किया। इस दौरान टीम ने 73 फ्रिज, 20 कूलर, 82 फ्रिज, 105 गमले, एक हौदी की जांच की। एक जगह लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं, टेमीफ्लू दवाई डालकर लारवा नष्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग की जांच के अनुसार एक भी केस बुखार का नहीं मिला तथा एक ब्लड स्लाइड बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के पास सूचना आई कि उक्त डेंगू आशंकित बालक की मौत हो गई है। हालांकि बालक के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
-डॉ. राजेश सिंगला, एसएमओ, नागरिक अस्पताल टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed