{"_id":"620e83cead27d6387f312ec1","slug":"10th-student-missing-for-school-fatehabad-news-hsr624571821","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के लिए निकला 10वीं का छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के लिए निकला 10वीं का छात्र लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के गांव ढाणी थेड़ी स्थित अपने घर से दरियापुर के स्कूल जाने के लिए निकला 10वीं कक्षा का छात्र लापता हो गया। छात्र के लापता होने के बाद से उसके परिजन व स्कूल स्टाफ ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में ढाणी थेड़ी खेरा रोड निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। उसका 16 वर्षीय बेटा हिमेश कुमार दरियापुर गांव के निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। हिमेश हर रोज साइकिल पर स्कूल जाता है। 16 फरवरी की सुबह आठ बजे हिमेश घर से स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ और पड़ोस के लड़कों के साथ गांव नखाटिया के बस अड्डा तक गया। यहां से वह अपने दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर आगे चला गया। लेकिन स्कूल का समय समाप्त होने के बाद भी हिमेश घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने हिमेश के पास मौजूद मोबाइल पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिला। पिता पवन ने बताया कि बेटे के दोस्तों व स्कूल स्टाफ से संपर्क करके काफी तलाश की गई लेकिन हिमेश का कहीं कुछ पता नहीं चला। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का कस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।