फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नशे के आरोप में पकड़ा गया कोई तो जमानत नहीं देगी खूनन गांव का कोई जनप्रतिनिधि

नशे के आरोप में पकड़ा गया कोई तो जमानत नहीं देगी खूनन गांव का कोई जनप्रतिनिधि

Mon, 03 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
नशे के आरोप में पकड़ा गया कोई तो जमानत नहीं देगी खूनन गांव का कोई जनप्रतिनिधि
पढ़ी-लिखी पंचायत की सराहनीय पहल....
विज्ञापन

नशे के आरोप में पकड़ जाने पर जमानत नहीं देगी खूनन गांव का कोई जनप्रतिनिधि
गांव की पंचायत ने सर्वसम्मति से लिया फैसला, गांव में लगाई जाएगी गश्त

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
ग्राम पंचायत खुनन द्वारा एक पंचायत हुई। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गांव में नशे के तहत पकड़े जाने वाले किसी भी व्यक्ति की जमानत के लिए पंचायत का पंच या नंबरदार अदालत में नहीं जाएगा। सरपंच सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई महापंचायत के दौरान पंचायत के प्रतिनिधियों के अलावा गांव की महिलाओं ने भी समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व सरपंच मिल्खा सिंह संधू, पूर्व सरपंच मिल्खा सिंह खुंडन, पंच देवेन्द्र सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, अमरीक सिंह नंबरदार, सुखदीप सिंह, मंगल सिंह, गुरचरण सिंह, रूपेन्द्र सिंह डिप्टी, डॉ. गोरा व अन्य प्रतिनिधियों ने पंचायत में लिए गए फैसले पर मुहर लगाते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से गांव में कच्ची शराब के अलावा स्मैक व अन्य नशों का प्रचलन अधिक हो गया है, जिस कारण गांव की युवा पीढ़ी को प्रभावित कर दिया है।

नशे से गांव का हर परिवार है परेशान, चाहता है छुटकारा
शिष्टमंडल नागपुर पुलिस चौकी में भी पहुंचा और लिखित रूप में नशे को रोकने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए पुलिस के समक्ष गांव में गश्त करने का भी आह्वान किया। नशे की रोकथाम को लेकर गांव की महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला और इस उत्साह के चलते उन्होंने भी नशे के सौदागरों पर नजर रखने के लिए ठीकरी पहरे में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नशे के सौदागरों पर सख्त हुई पंचायत
महापंचायत के दौरान सर्वप्रथम पंचायत के प्रतिनिधियों ने ही अहम फैसले लिए और इस फैसले के तहत उन्होंने संकल्प लिया कि अगर कोई भी व्यक्ति गांव में नशा बेचते हुए पकड़ा जाता है तो कोई भी पंचायत का पंच या नंबरदार पुलिस थाने में उनके समर्थन में नहीं जाएगा और न ही अदालत में जमानत के लिए पहुंचेगा। इस दौरान ये भी फैसला लिया गया कि ठीकरी पहरे के दौरान अगर किसी भी व्यक्ति की नशा आदि बेचने की सूचना मिलती है तो उसे तुरंत पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कप्तान से मिलेगा शिष्टमंडल
गांव खुनन को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने के लिए पंचायत व गांववासियों द्वारा किए गए फैसले के पश्चात पंचायत का प्रतिनिधिमंडल जिला पुलिस कप्तान कुलदीप यादव से मिलेगा और इस मुहिम में पुलिस के सहयोग का आह्वान भी करेगा।

02एफटीबीपी19 : नशे के आरोपियों की जमानत नहीं देने का प्रस्ताव देने वाली खूनन की पंचायत सदस्य ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed